Zerodha पर हुई अब तक की सबसे अधिक स्टॉक की खरीदारीः नितिन कामत
Tue, Mar 1, 2022 2:53 PM

Zerodha पर हुई अब तक की सबसे अधिक स्टॉक की खरीदारीः नितिन कामत

रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद ग्लोबल और भारतीय शेयर बाजारों में करीब 5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई थी। वहीं इन सब के बीच कई समझदार निवेशकों ने जमकर शेहर बाजार में खरीदारी की है। जिसमें ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म जीरोधा में अबतक की सबसे अधिक स्टॉक की खरीदारी हुई है। फर्म के फाउंडर और CEO नितिन कामत ने बताया कि स्टॉक की खरीदारी के मामले में गुरुवार का दिन अबतक का सबसे बड़ा दिन रहा है।

Open Flip
फरवरी में हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री 14% घटी
Tue, Mar 1, 2022 2:51 PM

फरवरी में हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री 14% घटी

हुंदै मोटर इंडिया के बयान के अनुुसार कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14% घटकर 53,159 इकाई रह गई। साथ ही, कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 61,800 इकाइयां बेची थीं। बता दें, समीक्षाधीन माह में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत घटकर 44,050 इकाई रह गई। वहीं, टोयोटा किर्लोस्कर की थोक बिक्री फरवरी में 38% घटकर 8,745 इकाई रह गई।

Open Flip
MSMEs के लिए एंबिट फिनवेस्ट और UBI ने को-लैंडिंग एग्रीमेंट साइन किया
Tue, Mar 1, 2022 2:45 PM

MSMEs के लिए एंबिट फिनवेस्ट और UBI ने को-लैंडिंग एग्रीमेंट साइन किया

एंबिट ग्रुप की नॉन-डिपॉजिट टेकिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC), एंबिट फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (Ambit Finvest) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज कस्टमर को उधार देने के लिए एक को-लैंडिंग एग्रीमेंट साइन किया है। इस एलायंस द्वारा प्रोडक्शन के लिए भीगीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Open Flip
फरवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री में 27% की वृद्धि हुई
Tue, Mar 1, 2022 2:33 PM

फरवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री में 27% की वृद्धि हुई

फरवरी के दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री वार्षिक आधार पर 27% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 73,875 इकाई हो गई। फरवरी 2021 में कंपनी द्वारा 58,366 यूनिट्स दिलीवर की गई थी। घरेलू बाजार में फरवरी महीने में घरेलू ऑटो दिग्गज के यात्री वाहनों की बिक्री 47% बढ़कर 39,981 यूनिट हो गई। पिछले साल इस महीने में कंपनी ने 27,225 यूनिट यात्री वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में 33,894 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई है।

Open Flip
इस महीने अपने शेयरों का विभाजन करने वाली है ये स्मॉलकैप आईटी कंपनी
Tue, Mar 1, 2022 2:30 PM

इस महीने अपने शेयरों का विभाजन करने वाली है ये स्मॉलकैप आईटी कंपनी

एजीसी नेटवर्क्स की स्वामित्व वाली कंपनी ब्लैक बॉक्स ने बताया कि 14 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में कंपनी अपने इक्विटी शेयरों के विभाजन पर विचार किया जाएगा। कंपनी के 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को लोअर फेस वैल्यू के शेयरों में विभाजित किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि सेबी के नियमों के अनुसार शेयरों की ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी गई है और यह 14 मार्च के 48 घंटों बाद दोबारा खुलेगी।

Open Flip
अब आप सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, सिर्फ 4 मार्च तक का हैं मौका
Tue, Mar 1, 2022 2:28 PM

अब आप सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, सिर्फ 4 मार्च तक का हैं मौका

सरकार आम लोगों और निवेशकों को सस्ते में सोना बेच रही है। Sovereign Gold Bond के तहत आखिरी सीरिज की खरीदारी 28 फरवरी से खुल चुकी थी और ये 4 मार्च को बंद हो जाएगी। आपको बता दें 1 ग्राम सोने की कीमत 5,109 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेग।, यानी आपको 5059 रुपये देना होगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे NSE, BSE से कर सकते हैं।

Open Flip
1 महीने में इस स्टॉक में आ सकती है 15% की तेजी
Tue, Mar 1, 2022 2:27 PM

1 महीने में इस स्टॉक में आ सकती है 15% की तेजी

विशेषज्ञों को उम्मीद है कि Max Healthcare कि आनेवाले तिमाही में नतीजे काफी अच्छे रहेंगे। उनका मानना है कि मजबूत हॉस्पिटल कारोबार और मांग कोविड कारोबार में आ रही स्थिरता के चलते इसमें 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार तीसरी तिमाही में मैक्स हेल्थकेयर का EBITDA 3.6 अरब रूपये के आसपास रहा है जो कि काफी हद तक उम्मीद के अनुमान ही था।

Open Flip
हीरो इलेक्ट्रिक ने Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च
Tue, Mar 1, 2022 2:25 PM

हीरो इलेक्ट्रिक ने Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च

हीरो इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को घरेलू बाजार के लिए एक नया दोपहिया मॉडल Hero Eddy लॉन्च किया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो रंगों, पीला और हल्का नीला में उपलब्ध होगा और इसे बिना किसी लाइसेंस या पंजीकरण के चलाया जा सकता है। इसमें बड़े बूट स्पेस, फॉलो मी हेडलैम्प्स और रिवर्स मोड का दावा किया गया है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग लुधियाना स्थित यूनिट में की जाएगी।

Open Flip
मोतीलाल ओसवाल ने  जारी किए 12 पसंदीदा स्टॉक, निवेश की सलाह
Tue, Mar 1, 2022 2:17 PM

मोतीलाल ओसवाल ने जारी किए 12 पसंदीदा स्टॉक, निवेश की सलाह

रूस-यूक्रेन क्राइसिस (Russia Ukraine Crisis) के कारण बाजार में उठापटक जारी है। निवेशक निवेश करने से डर रहे हैं। इसी बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने 12 ऐसे स्टॉक की सूची जाहिर कि है जिनमें बाजार की इस उठापटक में निवेश की सलाह है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि हाल में आई गिरावट में यह स्टॉक काफी अच्छे भाव पर मिल रहे है। बता दें कि इस साल भारतीय बाजार अब तक 5 फीसदी टूट चुके है ।

Open Flip
ATF की कीमतों में इस साल लगातार 5वीं बार दर्ज की गई बढ़ोतरी
Tue, Mar 1, 2022 2:05 PM

ATF की कीमतों में इस साल लगातार 5वीं बार दर्ज की गई बढ़ोतरी

मंगलवार को, जेट ईंधन ने देश भर में सबसे उच्च स्तर को छूते हुए 3.3% की वृद्धि दर्ज की। वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद, इस साल पांचवीं बार जेट ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन कच्चे तेल के दाम में हो रही वृद्धि से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 116 वें दिन स्थिर रहीं।

Open Flip
बिटक्वाइन के साथ इन क्रिप्टो में दिखी शानदार बढ़ोतरी
Tue, Mar 1, 2022 2:05 PM

बिटक्वाइन के साथ इन क्रिप्टो में दिखी शानदार बढ़ोतरी

क्रिप्टोकरेंसी में आज बढ़ोतरी देखने को मिली। बिटक्वाइन, एथेरियम, कार्डानो, XRP, शीबा समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी में 10% से लेकर 15% तक का उछाल दिखाई दिया। विशेषज्ञों का कहना है बाजार में तेजी का कारण है भारत समेत दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अनिश्चिता के बावजूद संस्थागत निवेशकों का पैसा लगाना। एक रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल संपत्ति में करीब 36 मिलियन डॉलर का निवेश बढ़ा है।

Open Flip
नए मानसून सत्र तक डाटा प्रोटेक्शन बिल पर मिल जाएगी संसद की मंजूरी !
Tue, Mar 1, 2022 1:45 PM

नए मानसून सत्र तक डाटा प्रोटेक्शन बिल पर मिल जाएगी संसद की मंजूरी !

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि, सरकार नए मानसून सत्र तक डाटा प्रोटेक्शन बिल पर संसद की मंजूरी प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, सरकार को बहुत जल्द इसे हल करने और इसे लाने में सक्षम होना चाहिए, क्योंकि टारगेट वास्तव में इस बजट सत्र का था। लेकिन, मानसून सत्र तक, निश्चित रूप से सरकार इसे लाने में सक्षम होगी।

Open Flip
फरवरी में इन स्मॉलकैप्स स्टॉक्स में आई 92% तक की गिरावट
Tue, Mar 1, 2022 1:44 PM

फरवरी में इन स्मॉलकैप्स स्टॉक्स में आई 92% तक की गिरावट

फरवरी महीनें में बाजार में अधिक वोलाटिलिटी देखी गई। साथ ही, वैश्विक और घरेलू कारण जैसे यूनियन बजट और रूस-यूक्रेन संकट के कारण 3% की गिरावट दर्ज हुई। और पिछले कई कारोबारी सत्रों में गिरावट का दौर जारी है। साथ ही, BSE के करीब 500 स्मॉलकैप शेयरों में 10-92% की गिरावट देखने को मिली इनमें Forbes Gokak Lasa Supergenerics, GE Power India, Brightcom Group, Urja Global, Mirc Electronics स्टॉक्स शामिल है।

Open Flip
Air India के नए CEO बनाए जाने का ऑफर को इलकर आयशी ने किया अस्वीकार
Tue, Mar 1, 2022 1:36 PM

Air India के नए CEO बनाए जाने का ऑफर को इलकर आयशी ने किया अस्वीकार

टाटा की स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। टाटा की ओर से टर्किश एयरलाइन के पूर्व चेयरमैन इलकर आयशी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया के नए CEO बनाए जाने का ऑफर दिया गया था, जिसे आयसी ने ठुकरा दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, आयशी ने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया है। बता दें कि टाटा संस के बोर्ड ने 14 फरवरी को उन्हें यह ऑफर दिया था।

Open Flip
इलकर आयसी ने एयर इंडिया के CEO पद को ठुकराया
Tue, Mar 1, 2022 1:25 PM

इलकर आयसी ने एयर इंडिया के CEO पद को ठुकराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया द्वारा पेश किए गए सीईओ के पद को इल्कर आयसी ने ठुकरा दिया है। 14 फरवरी को, टाटा, जिन्होंने हाल ही में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था, ने आयसी का नाम सीईओ के रूप में सामने रखा था। आयसी एक तुर्की नागरिक हैं और उनका जन्म 1971 में इस्तांबुल में हुआ था। उन्होंने 2015 से जनवरी 2022 तक तुर्की एयरलाइंस का नेतृत्व किया है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon