फरवरी महीने में 18% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन
Tue, Mar 1, 2022 1:22 PM

फरवरी महीने में 18% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

फरवरी के महीने में सरकार को जीएसटी के जरिए होने वाली आय में 18% की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2022 में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1,40,986 करोड़ रुपये था, जो कि फरवरी में 1.33 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले फरवरी 2021 में 1,13,143 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। सरकार का कहना है कि आर्थिक सुधारों, टेक्स चोरी और नकली बिलर्स के खिलाफ कार्यवाही से जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।

Open Flip
अमूल के बाद अब पराग मिल्क फूड्स ने दूध की कीमत में की बढ़ोतरी
Tue, Mar 1, 2022 1:10 PM

अमूल के बाद अब पराग मिल्क फूड्स ने दूध की कीमत में की बढ़ोतरी

डेयरी कंपनी अमूल द्वारा दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद अब पराग मिल्क फूड्स ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का एलान किया। पराग मिल्क ने बताया कि, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी। वहीं गोवर्धन फ्रेश, जो टोंड दूध है, उसकी कीमत अब 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 48 रुपये होगी।

Open Flip
2022 में रूसी अरबपतियों की संपत्ति में 83 बिलियन की गिरावट आई
Tue, Mar 1, 2022 1:01 PM

2022 में रूसी अरबपतियों की संपत्ति में 83 बिलियन की गिरावट आई

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 500 सबसे धनी लोगों में शामिल रूस के अरबपतियों की संपत्तियों में संयुक्त रूप से 83 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। बाजार में तेज गिरावट आने से सोमवार को रूस के केन्द्रीय बैंक ने अपना स्थानीय व्यापार बंद कर दिया। सोमवार को लंदन में सूचीबद्ध गैस उत्पादक नोवाटेक के साथ स्टील निर्माता सेवरस्टल समेत कई रूसी कंपनियों के शेयर 50% तक गिर गए।

Open Flip
वित्त वर्ष 2020 में रईसों ने सर्वाधिक पूंजीगत लाभ कमाया
Tue, Mar 1, 2022 1:00 PM

वित्त वर्ष 2020 में रईसों ने सर्वाधिक पूंजीगत लाभ कमाया

✅राजस्व सचिव तरुण बजाज ने बताया कि वित्त वर्ष 2018 के वित्त अधिनियम के तहत पेश किए गए नए टैक्स के कारण वित्त वर्ष 2020 में अधिकांश इक्विटी दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ 50 लाख रुपये या उससे अधिक कमाई करने वाले व्यक्तियों ने अर्जित किए थे। 👉नए प्रावधानों में 1 वर्ष से अधिक रखी गई इक्विटी पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर अर्जित एक लाख रुपये की सीमा से अधिक लाभ वाले हिस्से के 10% पर लगता है।

Open Flip
यूक्रेन पर हमले के बाद भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका
Tue, Mar 1, 2022 12:58 PM

यूक्रेन पर हमले के बाद भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

रूस और यूक्रेन बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine crisis) का असर अब भारत पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि भारत पर शुरुआती प्रभाव मुद्रास्फीतिक दबाव (Inflation) के रूप में आ सकती है। रेटिग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इस क्राइसिस के वजह से भारत में महंगाई दबाव बढ़ेगा। उसने आगे कहा कि जो क्षेत्र तेल पर निर्भर हैं, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।

Open Flip
अडानी ग्रीन एनर्जी यूनिट ने 150 MW सौर ऊर्जा परियोजना के लिए LoA हासिल किया
Tue, Mar 1, 2022 12:45 PM

अडानी ग्रीन एनर्जी यूनिट ने 150 MW सौर ऊर्जा परियोजना के लिए LoA हासिल किया

अडानी ग्रीन एनर्जी की यूनिट अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फिफ्टीन लिमिटेड ने 150 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए LoA हासिल किया है। इस योजना के लिए निर्धारित टैरिफ, 25 वर्षों की अवधि के लिए 2.34 रुपये प्रति kWh था। वहीं नई घोषणा के बाद, अडानी ग्रीन का कुल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना पोर्टफोलियो अब 20.434 मेगावाट का हो गया है, जिसमें से 5.410 मेगावाट की परियोजनाएं चालू हैं।

Open Flip
छोटी अवधि के लिए इन 8 शेयरों को खरीदें- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
Tue, Mar 1, 2022 12:22 PM

छोटी अवधि के लिए इन 8 शेयरों को खरीदें- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने तीन महीने की समय सीमा के साथ ⏺एसबीआई- लक्ष्य मूल्य- 545 रु, ⏺माइन्डट्री- लक्ष्य मूल्य- 4,148 रु, ⏺अंबुजा सीमेंट- लक्ष्य मूल्य- 348 रु, ⏺बालकृष्ण इंडस्ट्रीज- लक्ष्य मूल्य- 2,010 रु, ⏺आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल- लक्ष्य मूल्य- 305 रु, ⏺इंडियन एनर्जी एक्सचेंज- लक्ष्य मूल्य- 232 रु, ⏺ग्राइन्डवेल नॉर्टन- लक्ष्य मूल्य- 1,800 रु, ⏺बलरामपुर चीनी मिल्स- लक्ष्य मूल्य- 445 रु।

Open Flip
सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे ज़ैन नडेला की मौत, कंपनी ने दी जानकारी
Tue, Mar 1, 2022 12:20 PM

सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे ज़ैन नडेला की मौत, कंपनी ने दी जानकारी

दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) सत्या नडेला (Satya Nadella) के बेटे ज़ैन नडेला ( Zain Nadella) का 26 वर्ष के उर्म में निधन हो गया। कंपनी ने कर्मचारियों को इस बात की जानकारी ईमेल के जरिए दी है। बता दें कि ज़ैन नडेला को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी।

Open Flip
नहदी मेडिकल को IPO के जरिये 1.36 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद
Tue, Mar 1, 2022 11:55 AM

नहदी मेडिकल को IPO के जरिये 1.36 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद

सऊदी अरब की सबसे बड़ी फार्मेसी रिटेल चेन नाहदी मेडिकल अपने मेडन इश्यू के जरिये 1.36 बिलियन डॉलर से अधिक जेनरेट करने पर विचार कर रही है। यह 2019 में तेल की दिग्गज कंपनी के सार्वजनिक होने के बाद से राज्य में सबसे बड़ी लिस्टिंग हो सकती है। आईपीओ की प्राइस रेंज 119 रियाल यानि 31.72 डॉलर से 131 रियाल प्रति शेयर तय की गई है। यह आईपीओ मंगलवार को लॉन्च होगा और 7 मार्च को बंद होगा।

Open Flip
SBI ने रूसी संस्थाओं से जुड़े लेनदेन पर लगाया प्रतिबंध
Tue, Mar 1, 2022 11:55 AM

SBI ने रूसी संस्थाओं से जुड़े लेनदेन पर लगाया प्रतिबंध

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए एक लेटर के अनुसार, बैंक ने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के अधीन रूसी संस्थाओं से जुड़े किसी भी लेनदेन को प्रोसेस नहीं करने का फैसला किया है। रूस दुनिया भर के देशों और संगठनों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को झेल रहा है।

Open Flip
JK Files & Engineering और Elin Electronics को IPO लॉन्च करने की मिली मंजूरी
Tue, Mar 1, 2022 11:40 AM

JK Files & Engineering और Elin Electronics को IPO लॉन्च करने की मिली मंजूरी

इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी JK Files & Engineering Ltd और दिल्ली स्थित Elin Electronics Ltd को मार्केट रेगुलेटर SEBI की तरफ से IPO लॉन्च करने के लिए मंजूरी मिल गई है। जेके फाइल्स एंड इंजीनियरिंग की प्रमोटर रेमंड है और JK Files में शत-प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। रेमंड ने दिसंबर में आईपीओ के जरिये करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अपनी अर्जी दाखिल की थी।

Open Flip
TCS चार बिजनेस यूनिट के साथ नया ऑपरेशनल स्ट्रक्चर पेश करेगी
Tue, Mar 1, 2022 11:25 AM

TCS चार बिजनेस यूनिट के साथ नया ऑपरेशनल स्ट्रक्चर पेश करेगी

TCS लिमिटेड चार अलग-अलग बिजनेस यूनिट के साथ एक नया ऑपरेशनल स्ट्रक्चर पेश करेगी। यह कदम भारत के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर के लिए विकास के अगले कदम को बढ़ावा देगा। इसका लक्ष्य 50 अरब डॉलर के रेवेन्यू माइलस्टोन तक पहुंचना है। कंपनी अप्रैल से अपने पूरे व्यवसाय को चार भागों में बांटेगा, जिसमें एक्वीजीशन, रिलेशनशिप इन्क्विबेशन, एंटरप्राइज ग्रोथ और बिजनेस ट्रांसफॉरमेशन शामिल है।

Open Flip
आने वाले 2 सालों में आईपीओ लाएगी बायोकॉन- किरण मजूमदार शॉ
Tue, Mar 1, 2022 11:20 AM

आने वाले 2 सालों में आईपीओ लाएगी बायोकॉन- किरण मजूमदार शॉ

बायोकॉन की एक्जिक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने बताया है कि आने वाले दो सालों के भीतर बायोकॉन की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए आवेदन करने वाली है। ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में शॉ बताया कि बायोसिमिलर के सफर को अगले मुकाम पर ले जाने के लिए कंपनी ने वियाट्रिस इंक के बायोसिमिलर बिजनेस का अधिग्रहण करके इंटिग्रेटेड ग्लोबल बायोसिमिलर्स कंपनी बनाने वाली है।

Open Flip
DLF ने चेन्नई में प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट  'पार्क एस्टेट' लॉन्च किया
Tue, Mar 1, 2022 11:10 AM

DLF ने चेन्नई में प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 'पार्क एस्टेट' लॉन्च किया

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी, DLF लिमिटेड ने चेन्नई में ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर एक प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 'पार्क एस्टेट' लॉन्च किया है। इस 85-एकड़ परियोजना में बिक्री के लिए 1,500 प्लॉट होंगे, जिसमें 600 वर्ग फुट से 4000 वर्ग फुट तक के प्लॉट आकार होंगे, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से 1.25 करोड़ रुपये होगी। कंपनी ने चंडीगढ़ और गुरुग्राम में प्लॉटेड प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए हैं।

Open Flip
साल भर में 177% का रिटर्न देने वाले शेयर पर कायम है ब्रोकरेज हाउस का भरोसा
Tue, Mar 1, 2022 10:54 AM

साल भर में 177% का रिटर्न देने वाले शेयर पर कायम है ब्रोकरेज हाउस का भरोसा

11 लाख टन क्षमता के साथ भारत के सबसे बड़े स्टेनलेस स्टील प्रोड्यूसर जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने पिछले 1 साल के दौरान 177% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 28 फरवरी को स्टॉक 194.75 रुपये पर था, हालांकि यह अब भी अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 224.40 रुपये से कम है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 12 महीनों के लिए 250 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ शेयर को "बाय" रेटिंग दी है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon