यूक्रेन में तनाव के बावजूद एयरलाइन बुकिंग पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा : लेरी
Wed, Mar 2, 2022 4:45 PM

यूक्रेन में तनाव के बावजूद एयरलाइन बुकिंग पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा : लेरी

Ryanair के बॉस माइकल ओ लेरी ने पुष्टि की है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का पूर्वी यूरोप में एयरलाइन बुकिंग पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, जब तक कि युद्ध और नहीं बढ़ता। ओ लेरी के अनुसार, इस गर्मी में उद्योग की शॉर्ट-हॉल क्षमता लगभग 10% कम हो जाएगी।

Open Flip
गिरावट भरे बाजार में रिकवरी दर्ज करने वाले शेयर
Wed, Mar 2, 2022 4:44 PM

गिरावट भरे बाजार में रिकवरी दर्ज करने वाले शेयर

खराब वैश्विक संकेतों के कारण निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ खुला। बाजार ने दबाव में कारोबार करते हुए भी अंत में रिकवरी दिखाई और 1.12% की गिरावट दर्ज करते हुए 16605 पर बंद हुआ। आज अमारा राजा बैट्रिज, इंडसईंड बैंक, गोदरेज प्रॉपर्टिज, इरकॉन इंटरनेशनल, डीएलएफ, ज्योथी लैब्स, ला ओपला जीआर, महिंद्रा लॉजिसटिक्स, लार्सन एंड ट्रूब्रो इन्फोटेक, नाटको फार्मा, यूबीएल के शेयरों के रिकवरी दिखाई है।

Open Flip
TVS Motor ने लांच की फीचर से लैस TVS Raider
Wed, Mar 2, 2022 4:36 PM

TVS Motor ने लांच की फीचर से लैस TVS Raider

TVS Motor Company Limited ने आज बताया कि उसने 125cc सेगमेंट में एक फीचर-रिच ऑफरिंग लॉन्च की है। यह फीचर-रिच ऑफरिंग TVS Raider की है। TVS लैटिन अमेरिका (LATAM) के देशों में आकांक्षी युवा ग्राहकों को लक्षित कर रहा है। यह मोटरसाइकिल प्रथम श्रेणी के फीचर्स से लैस है जैसे एलसीडी डिजिटल स्पीडोमीटर, 3वी आई-टच स्टार्ट, एनिमलिस्टिक एलईडी हेडलैंप आदि।

Open Flip
अब आप QR कोड स्कैन करके खरीद सकते है ट्रेन टिकट
Wed, Mar 2, 2022 4:34 PM

अब आप QR कोड स्कैन करके खरीद सकते है ट्रेन टिकट

अब भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने Paytm के साथ मिलकर यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरु की है। इसमें ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (ATVM) के माध्यम से यात्री टिकट खरीद सकते हैं। बता दें, ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारतीय रेलवे यात्रियों को UPI के जरिए टिकट सेवाओं के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने का विकल्प प्रदान कर रहा है।

Open Flip
मूडीज ने 51 रूसी कंपनियों की रेटिंग डाउनग्रेड करने के लिए समीक्षा पर रखी
Wed, Mar 2, 2022 4:30 PM

मूडीज ने 51 रूसी कंपनियों की रेटिंग डाउनग्रेड करने के लिए समीक्षा पर रखी

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 51 रूसी कंपनियों की रेटिंग डाउनग्रेड करने के लिए समीक्षा पर रखी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले की मंजूरी दिए जाने के बाद मूडीज ने 25 फरवरी को रूस और यूक्रेन की रेटिंग डाउनग्रेड करने के लिए समीक्षा की थी। मूडीज की घोषणा से प्रभावित होने वाली रूसी कंपनियों में एनर्जी हैवीवेट रोसनेफ्ट और गज़प्रोम शामिल हैं।

Open Flip
फरवरी महीने में जर्मनी ने बेरोजगारी दर में दर्ज की गिरावट
Wed, Mar 2, 2022 4:25 PM

फरवरी महीने में जर्मनी ने बेरोजगारी दर में दर्ज की गिरावट

एक आधिकारिक आंकडों के अनुसार, फरवरी में जर्मनी ने बेरोजगारी में गिरावट दर्ज की है। यह डेवलपमेंट जॉब मार्केट में चल रहे सुधार को दर्शाता करता है, हालांकि आंकड़े अभी तक यूक्रेन में युद्ध को नहीं दिखा रहे हैं। फेडरल लेबर ऑफिस ने कहा है कि सीजनली एडजेस्टेड शर्तों में बेरोजगार लोगों की संख्या 33,000 घटकर अब 2.312 मिलियन हो गई हैं।

Open Flip
बेरोजगारों के लिेए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार बिजनेस के लिए दे रही है पैसा
Wed, Mar 2, 2022 4:25 PM

बेरोजगारों के लिेए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार बिजनेस के लिए दे रही है पैसा

अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारत सरकार, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) के तहत माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को सस्ती दरों पर लोन मुहैया कराता है। बता दें कि ये योजना केंद्र सरकार ने अप्रैल 2015 में लॉन्च किया था। जिसका मकसद छोटे कारोबारियों को सस्ते लोन मुहैया कराना था। इस योजना का लाभ आप भी उठा सकते हैं।

Open Flip
पिछले साल करीब 20% UHNWI ने क्रिप्टो में किया निवेश
Wed, Mar 2, 2022 4:17 PM

पिछले साल करीब 20% UHNWI ने क्रिप्टो में किया निवेश

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20% इंडियन अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स(UHNWI) ने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसीज में निवेश किया। UHNWI वो लोग होते है जिनका नेटवर्थ करीब 226 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा हो। बता दें, भारत में क्रिप्टोकरेंसी के सबसे ज्यादा निवेशक हैं। साथ ही, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2021 में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट मेनस्ट्रीम में आया था।

Open Flip
तमिलनाडुः एक लाख घरों तक पहुंची रेलटेल की ब्रॉडबैंड सेवा
Wed, Mar 2, 2022 4:15 PM

तमिलनाडुः एक लाख घरों तक पहुंची रेलटेल की ब्रॉडबैंड सेवा

रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल ने तमिलनाडु में एक लाख घरों तक फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा देने का मुकाम हासिल कर लिया है। रेलटेल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 'रेलवायर' नाम से दी जाने वाली इस ब्रॉडबैंड सेवा का तमिलनाडु में इस्तेमाल कर रहे आधे लोग ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। तमिलनाडु के 37 में से 36 जिलों में यह सेवा उपलब्ध है।

Open Flip
8 साल बाद एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल
Wed, Mar 2, 2022 4:11 PM

8 साल बाद एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल

रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का सबसे ज्यादा असर कच्ते तेलों के दाम पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2014 के बाद एक बार फिर कच्चे तेल का दाम 110 डॉलर के पार पहुंच गया है। रुस-यूक्रेन क्राइसिस बीच कच्चा तेल का दाम 5.43 डॉलर बढ़कर 110.40 डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2014 में कच्चा तेल 110 डॉलर पर पहुंचा था। राज्यों के चुनाव के बाद भारत में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Open Flip
युद्ध के कारण रूस से व्यापार करने में परहेज कर रहे हैं वैश्विक बैंक
Wed, Mar 2, 2022 4:09 PM

युद्ध के कारण रूस से व्यापार करने में परहेज कर रहे हैं वैश्विक बैंक

वर्तमान में चल रहे जिओ-पॉलिटिकल झगड़ों के कारण वैश्विक बैंक रूस से जुड़ी सभी संस्थाओं से व्यापार करने में परहेज कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने बड़े पैमाने पर रूस के ऊपर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके जरिए दुनिया भर के बैंक रूस से डील न करके जोखिम से बच रहे हैं।

Open Flip
रोजाना जमा करें 2 रुपये, मिलेंगे 36,000 रुपये
Wed, Mar 2, 2022 4:09 PM

रोजाना जमा करें 2 रुपये, मिलेंगे 36,000 रुपये

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत सालाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। यानी हर हर महीने 3,000 रुपये बतौर पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ कामगारों के अलावा छोटे व्यापारी ले सकते हैं। इसके लिए 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को हर महीने 55 रुपये (यानी हर महीने करीब 2 रुपये) जमा करना होगा।

Open Flip
यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज
Wed, Mar 2, 2022 3:54 PM

यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर द्वारा दायर जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें, थापर को पिछले साल अगस्त में यस बैंक से लोन के रूप में मिले धन के हेराफेरी के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और इस हेराफेरी से यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Open Flip
रूस-यूक्रेन तनाव: 30% तक गिर सकता है शेयर बाजार
Wed, Mar 2, 2022 3:49 PM

रूस-यूक्रेन तनाव: 30% तक गिर सकता है शेयर बाजार

इंडेक्सजिनियस इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के सीएमटी अमित हरचेकर ने कहा है कि रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच ऐसा अंदेशा है कि शेयर मार्केट में 30% तक गिरावट देखने को मिल सकती है। यूक्रेन-रूस में बढ़ते तनाव के साथ आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड का भाव 180 डॉलर प्रति डॉलर तक पहुंच सकता है।

Open Flip
iD Fresh के मार्केट शेयर हथियाने पर है MTR Foods की नजर
Wed, Mar 2, 2022 3:46 PM

iD Fresh के मार्केट शेयर हथियाने पर है MTR Foods की नजर

भारत का सबसे बड़ा रेडी-टू-कुक फूड प्लेयर MTR Foods वेट इडली और डोसा बैटर वर्टिकल में अपने प्रतिस्पर्धी iD Fresh Food (India) से मार्केट शेयर हासिल करने के लिए तैयार है। इससे पहले 2021 में MTR ने एक नई रेंज पेश की जिसमें इडली बैटर, डोसा बैटर और रेड राइस डोसा बैटर शामिल हैं, जिसका नाम MTR Minute Fresh है। iD Fresh Food ने वेट इडली और डोसा बैटर के अलावा पराठा और दही भी लॉन्च किया है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon