GlobalData ने भारत के आर्थिक विकास के अपने पूर्वानुमान को 7.8 प्रतिशत घटाया
Fri, Mar 4, 2022 5:53 PM

GlobalData ने भारत के आर्थिक विकास के अपने पूर्वानुमान को 7.8 प्रतिशत घटाया

लंदन स्थित डेटा एनालिटिक्स और कंसल्टिंग कंपनी GlobalData ने घोषणा की है कि उसने 2022 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि भारत के एक्सपोर्ट रेट में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते असर पड़ सकता है। पूर्वानुमान को घटाने के पीछे तेल की कीमतों में उछाल भी एक वजह है।

Open Flip
कोल इंडिया ने बनाया 49.3 करोड़ टन कोयला सप्लाई का नया रिकॉर्ड
Fri, Mar 4, 2022 5:48 PM

कोल इंडिया ने बनाया 49.3 करोड़ टन कोयला सप्लाई का नया रिकॉर्ड

वित्त वर्ष में अभी तक कोल इंडिया ने पावर सेक्टर को 49.3 करोड़ टन कोयला सप्लाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 49.15 करोड़ टन था। फिलहाल कोल इंडिया का लक्ष्य इस वित्त वर्ष में पावर सेक्टर को 54.8 करोड़ टन की सप्लाई करना है। कंपनी के पिटहेड में अभी 4.3 करोड़ टन कोयले का स्टॉक है, जिससे वित्त वर्ष के अंत तक और बढ़ने की उम्मीद भी है।

Open Flip
वेस्ट-मैनेजमेंट सलूशन को बढ़ावा देने के लिए HUL ने शुरू किया यह अभियान
Fri, Mar 4, 2022 5:47 PM

वेस्ट-मैनेजमेंट सलूशन को बढ़ावा देने के लिए HUL ने शुरू किया यह अभियान

Hindustan Unilever Ltd. द्वारा देश में सकारात्मक वेस्ट-मैनेजमेंट सलूशन को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा। कंपनी ने अपने बाल नायक 'Appu' के माध्यम से अभियान का नाम 'Bin Boy' रखा है, जो नागरिकों के बीच व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है और उनसे आग्रह करता है कि घरों और आवासीय सोसायटियों में कचरे को अलग करें।

Open Flip
डीसीबी बैंक ने फंड लेंडिंग रेट के मॉडिफाइड मार्जिनल कॉस्ट जारी किए
Fri, Mar 4, 2022 5:45 PM

डीसीबी बैंक ने फंड लेंडिंग रेट के मॉडिफाइड मार्जिनल कॉस्ट जारी किए

डीसीबी बैंक ने सभी टेन्योर के लिए अपनी फंड लेंडिंग रेट के मार्जिनल कॉस्ट को संशोधित किया है। बैंक ने रातोंरात एमसीएलआर के लिए दरों को 8.13% करने की घोषणा की। इसी तरह, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर की दरों को क्रमश: 8.13% और 8.83% कर दिया गया है। डीसीबी बैंक ने छह महीने की एमसीएलआर दरों को बदलकर 9.03% कर दिया। जबकि एक साल की अवधि के लिए दरें सबसे अधिक 9.08% हैं।

Open Flip
महिंद्रा लाइफस्पेस और सनोफी इंडिया को लेकर क्या है शेयरखान की राय
Fri, Mar 4, 2022 5:42 PM

महिंद्रा लाइफस्पेस और सनोफी इंडिया को लेकर क्या है शेयरखान की राय

📌महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड- सीएमपी: 292.00 रु | मजबूत ग्रोथ आउटलुक के साथ 340 रु लक्ष्य के लिए शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। कंपनी के शेयर 302.00 रु के इंट्राडे हाई और 288.45 रु के इंट्राडे लो पर थे। 📌सनोफी इंडिया लिमिटेड- सीएमपी: 7,188.00रु | ब्रोकरेज हाउस ने 9,250 रु के लक्ष्य के साथ खरीद रेटिंग बरकरार रखी है। शेयर आज 7,220 रु के इंट्राडे हाई और 7,166 रु के इंट्राडे लो पर थे।

Open Flip
Michelin Guide करेगी अपने रूस के रेस्ट्रॉन्ट रिकमेन्डेशन को निलंबित
Fri, Mar 4, 2022 5:40 PM

Michelin Guide करेगी अपने रूस के रेस्ट्रॉन्ट रिकमेन्डेशन को निलंबित

Michelin Guide ने शुक्रवार को यह घोषणा की है कि उनकी विश्व प्रसिद्ध रेस्ट्रॉन्ट गाइड रूस में सभी रेस्ट्रॉन्ट रिकमेन्डेशन को निलंबित करने जा रही है। यह फैसला यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के मद्देनजर लिया गया। मास्को के लिए Michelin का पहला रिकमेन्डेशन 2021 में प्रकाशित किया गया था।

Open Flip
Ninjacart एग्रीटेक स्टार्टअप्स के समर्थन में देगी 25 मिलियन डॉलर का फंड
Fri, Mar 4, 2022 5:30 PM

Ninjacart एग्रीटेक स्टार्टअप्स के समर्थन में देगी 25 मिलियन डॉलर का फंड

एग्रीटेक स्टार्टअप Ninjacart ने सिमिलर केटेगरी के स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए 5 मिलियन डॉलर के फंड की घोषणा की है। इस फंड को एग्री सीड फंड का नाम दिया गया है। यह निवेश योजना ऐसे स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग राउंड में भाग लेकर फंड देगी। Ninjacart के सह-संस्थापक और सीईओ ने लिंक्डइन पोस्ट में फंडिंग के लिए कनेक्ट होने के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया है।

Open Flip
अमेरिका लागू कर सकता है भारत पर CAATSA
Fri, Mar 4, 2022 5:28 PM

अमेरिका लागू कर सकता है भारत पर CAATSA

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में हुई यूक्रेन से रूसी सेना की तुरंत वापसी पर वोटिंग में भारत ने हिस्सा नहीं लिया। जिससे अमेरिका काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्टाइजिंग थ्रू सैंक्शंस एक्ट (CAATSA) के तहत रूस से एस-400 ट्रायंफ मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद के लिए भारत पर रोक लगा सकता है। जानकारी के मुताबिक, आमेरिका का कहना है कि रूस की कड़ी आलोचना के चलते भारत रूस से दूरी बढ़ाने की कोशिश करें।

Open Flip
सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका दे रही है सरकार
Fri, Mar 4, 2022 5:26 PM

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका दे रही है सरकार

सोना 52000 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब है, जिसके 56000 के पार जाने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में सस्ता सोना खरीदने का यह आखिरी मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की दसवीं सीरीज का सब्सक्रिप्शन बीते 28 फरवरी को खुला था और आज 4 मार्च को यह बंद होगा। महज 5,109 रुपये से निवेश करके सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है।

Open Flip
देश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, सर्विस सेक्टर में आया बड़ा सुधार
Fri, Mar 4, 2022 5:20 PM

देश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, सर्विस सेक्टर में आया बड़ा सुधार

कोरोना महामारी के कारण डगमगाई देश की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक (Service PMI Index) 51.8 पर पहुंच गया जो जनवरी में 51.5 पर था। रिपोर्ट कहती है, “यह वृद्धि ऐतिहासिक मानकों से नरम रही, कुछ कंपनियों ने प्रतिस्पर्द्धी दबावों, कोविड-19 और ऊंची कीमतों से वृद्धि प्रभावित होने के संकेत दिए।”

Open Flip
AT1 बॉन्ड से केनरा बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए
Fri, Mar 4, 2022 5:18 PM

AT1 बॉन्ड से केनरा बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए

केनरा बैंक ने 8.07%/वर्ष की कूपन दर से बेसल III अनुपालन वाले अतिरिक्त टियर I, सीरीज III बॉन्ड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि जारी किए गए टियर I बॉन्ड स्थायी प्रकृति के है। बैंक ने वित्त वर्ष 22 के दौरान बेसल III अतिरिक्त टियर I बॉन्ड से 4,000 करोड़ और टियर II बॉन्ड से 2,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह वित्त वर्ष 2021-22 की तिसर शृंखला है।

Open Flip
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए अडानी और पावर इंडिया में समझौता
Fri, Mar 4, 2022 5:15 PM

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए अडानी और पावर इंडिया में समझौता

भारत के ग्रामीण इलाकों में बिजली की सामान पहुंच और एनर्जी ट्रांसमिशन को बेहतर करने के लिए अडानी सोलर और स्मार्ट पावर इंडिया ने एक नॉन-फाइनेंशियल और नॉन-कमर्शियल MoU साइन किया है। यह समझौता सौर रूफटॉप पैनलों के उपयोग को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण और पेरी-शहरी क्षेत्रों में अडानी सोलर चैनल पार्टनर्स के द्वारा 5 मेगावाट सौर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

Open Flip
रूसी ऋणदाता TCS Group के शुद्ध लाभ में हुई 43% की वृद्धि
Fri, Mar 4, 2022 5:14 PM

रूसी ऋणदाता TCS Group के शुद्ध लाभ में हुई 43% की वृद्धि

रूसी ऋणदाता TCS Group Holding ने शुक्रवार को आम जनता के ध्यान में लाया है कि उसके 2021 के शुद्ध लाभ में रूबल के संदर्भ में 43% की वृद्धि देखी गई और यह एक नया वार्षिक रिकॉर्ड है। फर्म ने पुष्टि की है कि अब वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके सिस्टम हमेशा की तरह तेजी से काम करें। क्यूंकि बिना सिक्योर और मजबूद सिस्टम के कंपनी इस वृद्धि को बरकरार नहीं रख सकती।

Open Flip
रूस और यूक्रेन की लड़ाई के चलते सेमीकंडक्टर चिप्स को होगा खासा नुकसान
Fri, Mar 4, 2022 5:03 PM

रूस और यूक्रेन की लड़ाई के चलते सेमीकंडक्टर चिप्स को होगा खासा नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव ग्लोबल सप्लाई चैन को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है और इसका सबसे बुरा प्रभाव चिप की कमी पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों देश सेमीकंडक्टर में उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल की सप्लाई को नियंत्रित करते हैं। रूस वैश्विक पैलेडियम सप्लाई का लगभग 44% नियंत्रित करता है, यूक्रेन नियॉन की वैश्विक सप्लाई का 70% उत्पादन करता है।

Open Flip
सप्ताह के आखिरी दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 4.30 लाख करोड़ घटी
Fri, Mar 4, 2022 5:00 PM

सप्ताह के आखिरी दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 4.30 लाख करोड़ घटी

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते सेंसेक्स में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 23 में गिरावट जबकि 7 में तेजी दर्ज की गई। आईटीसी, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा में सर्वाधिक तेजी और टाइटन, मारुति और एशियन पेंट्स में गिरावट दर्ज की गई। आज की गिरावट के बाद निवेशकों की संपत्ति 4.30 लाख करोड़ रुपये घटकर 246.72 लाख करोड़ रुपए रह गई।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon