देश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, सर्विस सेक्टर में आया बड़ा सुधार
Fri, Mar 4, 2022 5:20 PM

देश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, सर्विस सेक्टर में आया बड़ा सुधार

कोरोना महामारी के कारण डगमगाई देश की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक (Service PMI Index) 51.8 पर पहुंच गया जो जनवरी में 51.5 पर था। रिपोर्ट कहती है, “यह वृद्धि ऐतिहासिक मानकों से नरम रही, कुछ कंपनियों ने प्रतिस्पर्द्धी दबावों, कोविड-19 और ऊंची कीमतों से वृद्धि प्रभावित होने के संकेत दिए।”

Open Flip
AT1 बॉन्ड से केनरा बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए
Fri, Mar 4, 2022 5:18 PM

AT1 बॉन्ड से केनरा बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए

केनरा बैंक ने 8.07%/वर्ष की कूपन दर से बेसल III अनुपालन वाले अतिरिक्त टियर I, सीरीज III बॉन्ड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि जारी किए गए टियर I बॉन्ड स्थायी प्रकृति के है। बैंक ने वित्त वर्ष 22 के दौरान बेसल III अतिरिक्त टियर I बॉन्ड से 4,000 करोड़ और टियर II बॉन्ड से 2,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह वित्त वर्ष 2021-22 की तिसर शृंखला है।

Open Flip
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए अडानी और पावर इंडिया में समझौता
Fri, Mar 4, 2022 5:15 PM

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए अडानी और पावर इंडिया में समझौता

भारत के ग्रामीण इलाकों में बिजली की सामान पहुंच और एनर्जी ट्रांसमिशन को बेहतर करने के लिए अडानी सोलर और स्मार्ट पावर इंडिया ने एक नॉन-फाइनेंशियल और नॉन-कमर्शियल MoU साइन किया है। यह समझौता सौर रूफटॉप पैनलों के उपयोग को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण और पेरी-शहरी क्षेत्रों में अडानी सोलर चैनल पार्टनर्स के द्वारा 5 मेगावाट सौर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

Open Flip
रूसी ऋणदाता TCS Group के शुद्ध लाभ में हुई 43% की वृद्धि
Fri, Mar 4, 2022 5:14 PM

रूसी ऋणदाता TCS Group के शुद्ध लाभ में हुई 43% की वृद्धि

रूसी ऋणदाता TCS Group Holding ने शुक्रवार को आम जनता के ध्यान में लाया है कि उसके 2021 के शुद्ध लाभ में रूबल के संदर्भ में 43% की वृद्धि देखी गई और यह एक नया वार्षिक रिकॉर्ड है। फर्म ने पुष्टि की है कि अब वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके सिस्टम हमेशा की तरह तेजी से काम करें। क्यूंकि बिना सिक्योर और मजबूद सिस्टम के कंपनी इस वृद्धि को बरकरार नहीं रख सकती।

Open Flip
रूस और यूक्रेन की लड़ाई के चलते सेमीकंडक्टर चिप्स को होगा खासा नुकसान
Fri, Mar 4, 2022 5:03 PM

रूस और यूक्रेन की लड़ाई के चलते सेमीकंडक्टर चिप्स को होगा खासा नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव ग्लोबल सप्लाई चैन को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है और इसका सबसे बुरा प्रभाव चिप की कमी पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों देश सेमीकंडक्टर में उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल की सप्लाई को नियंत्रित करते हैं। रूस वैश्विक पैलेडियम सप्लाई का लगभग 44% नियंत्रित करता है, यूक्रेन नियॉन की वैश्विक सप्लाई का 70% उत्पादन करता है।

Open Flip
सप्ताह के आखिरी दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 4.30 लाख करोड़ घटी
Fri, Mar 4, 2022 5:00 PM

सप्ताह के आखिरी दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 4.30 लाख करोड़ घटी

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते सेंसेक्स में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 23 में गिरावट जबकि 7 में तेजी दर्ज की गई। आईटीसी, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा में सर्वाधिक तेजी और टाइटन, मारुति और एशियन पेंट्स में गिरावट दर्ज की गई। आज की गिरावट के बाद निवेशकों की संपत्ति 4.30 लाख करोड़ रुपये घटकर 246.72 लाख करोड़ रुपए रह गई।

Open Flip
CE Infosystems ने  Gtropy की 75.98% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया
Fri, Mar 4, 2022 4:55 PM

CE Infosystems ने Gtropy की 75.98% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

CE इन्फोसिस्टम्स लिमिटेड (MapmyIndia) ने अपने निवेशकों और एक्सचेंजों को Gtropy सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की 75.98% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की सूचना दी। कंपनी ने घोषणा की है कि, कि उसने Gtropy में 10 रुपये के 1,66,054 शेयरों का अधिग्रहण किया है, जिसका मूल्य कुल 13.50 करोड़ रुपये है।

Open Flip
Citibank के रीटेल कारोबार को 2.5 बिलियन डॉलर में खरीद सकता है Axis Bank
Fri, Mar 4, 2022 4:51 PM

Citibank के रीटेल कारोबार को 2.5 बिलियन डॉलर में खरीद सकता है Axis Bank

सूत्रों ने यह खुलासा किया है कि भारत में Citibank के रीटेल कारोबार को Axis Bank द्वारा 2 से 2.5 बिलियन डॉलर में खरीदे जाने की उम्मीद है। इस सौदे को अगले सप्ताह तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। Axis Bank भारत में Citibank के क्रेडिट कार्ड डिवीजन को भी खरीदेगा। विशेष रूप से, Citibank के पास 2.6 मिलियन क्रेडिट कार्डधारकों का आकर्षक कस्टमर बेस है।

Open Flip
निफ्टी के टॉप गेनर के रूप में उभरे ये शेयर, अगले दिन भी करा सकते हैं फायदा
Fri, Mar 4, 2022 4:50 PM

निफ्टी के टॉप गेनर के रूप में उभरे ये शेयर, अगले दिन भी करा सकते हैं फायदा

रूस-यूक्रेन क्राइसिस के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी शुरक्रवार को निफ्टी 50 के लिए भी काफी उतार-चढ़ाव वाला दिन था। करीब 158 अंकों की गिरावट के साथ खुलने के बाद बेंचमार्क इंडेक्स पूरे दिन कमजोर रहा और अंत में निफ्टी 1.53% की गिरावट के साथ 16245.35 पर बंद हुआ। हालांकि दोपहर में उछाल देखा गया था। वहीं डॉ. रेड्डीज लैब्स, आईटीसी और टेक महिंद्रा निफ्टी के लिए टॉप गेनर बनकर उभरे।

Open Flip
आज के कारोबार में चर्चा में रहें ये स्टॉक
Fri, Mar 4, 2022 4:47 PM

आज के कारोबार में चर्चा में रहें ये स्टॉक

आज बीएसई सेंसेक्स आज फिर 768 अंकों की गिरावट के साथ 54,333.81 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी50 में ITC, Tech Mahindra, BPCl और Dr Reddy Laboratories जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, सेंसेक्स में UltraTech Cement, Sun Pharmaceuticals, Wipro, Infosys और HCL Technologies तेजी वाले टॉप शेयर रहे।

Open Flip
Angel One ने प्रवीण बाथे को चीफ लीगल एंड कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया
Fri, Mar 4, 2022 4:40 PM

Angel One ने प्रवीण बाथे को चीफ लीगल एंड कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया

Angel One ने डॉ प्रवीण बाथे को चीफ लीगल एंड कंप्लायंस ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया। वह कंपनी के डायनामिक रेगुलेटरी एनवायरमेंट का प्रबंधन और मार्गदर्शन करेंगे। डॉ बाथे के पास कंपनियों को स्ट्रैटेजिक गाइडेंस प्रदान करने का 21 वर्षों का अनुभव है। एंजेल वन में कार्यभार संभालने से पहले, डॉ बाथे सिटी ग्रुप में भारत के कंप्लायंस हेड के रूप में कार्यरत थे।

Open Flip
गिरते बाजार में ये स्मॉलकैप शेयर करा सकते हैं आपका मुनाफा
Fri, Mar 4, 2022 4:37 PM

गिरते बाजार में ये स्मॉलकैप शेयर करा सकते हैं आपका मुनाफा

मुद्रास्फीति, मुद्रा, ब्याज दरों और कॉर्पोरेट प्रदर्शन पर बढ़ती कमोडिटी की कीमतों के प्रभाव के बारे में चिंताएं तेज हो गई हैं। कैपिटल इंप्लॉइड (ROCE) और लो प्राइस टू अर्निंग्स रेशियो (PE) पर उच्च रिटर्न रिटर्न के साथ सबसे अच्छा लाभ देने वाले शेयरों में Redington(India) Ltd., Cholamandalam financial holdings Ltd और IIFL Finance Ltd. के शेयर शामिल हैं।

Open Flip
जो बाइडेन को है Siemens AG से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश की उम्मीद
Fri, Mar 4, 2022 4:36 PM

जो बाइडेन को है Siemens AG से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिकी सरकार को अमेरिका में बने सामान खरीदने के लिए मजबूर करने की योजना बना रहे हैं। वह व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में अपने 'made-in-America' के आईडिया की घोषणा करेंगे जहां जर्मनी की 'Siemens AG' अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश करने की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर सकती है।

Open Flip
एनएसई को-लोकेशन घोटाले मामले में सीबीआई ने की अधिकारियों से पूछताछ
Fri, Mar 4, 2022 4:28 PM

एनएसई को-लोकेशन घोटाले मामले में सीबीआई ने की अधिकारियों से पूछताछ

एनएसई को-लोकेशन घोटाले के मामले में शुक्रवार को सीबीआई (CBI) ने एनएसई के दो अधिकारियों से पूछताछ की। वहीं एनएसई के पूर्व जीओओ आनंद सुब्रमण्यन को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने एनएसई के दोनों अधिकारियों के स्टेटमेंट ली और आनंद सुब्रमण्यन के स्टेटमेंट (बयान) के साथ मिलान की। बता दें कि इस केस का 2018 में ऑडिट हुआ था और 2018 में ही एफआईआर भी की गई थी।

Open Flip
डॉलर और यूरो के मुकाबले रूबल पहुंचा अपने नीचले स्तर पर
Fri, Mar 4, 2022 4:25 PM

डॉलर और यूरो के मुकाबले रूबल पहुंचा अपने नीचले स्तर पर

S&P द्वारा रूस की नकारात्मक क्रेडिट रेटिंग के बाद यूक्रेन में युद्ध पर हुई बातचीत, सकारात्मक रूप लेने में विफल रही। शुक्रवार को मास्को ट्रेड में रूबल डॉलर और यूरो के मुकाबले अपने निचले स्तर की ओर फिसल गया। डॉलर के मुकाबले रूबल 109.5 पर 3% से अधिक कमजोर था, जो पहले गुरुवार को 118.35 के अपने निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon