8 साल बाद एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल
Wed, Mar 2, 2022 4:11 PM

8 साल बाद एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल

रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का सबसे ज्यादा असर कच्ते तेलों के दाम पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2014 के बाद एक बार फिर कच्चे तेल का दाम 110 डॉलर के पार पहुंच गया है। रुस-यूक्रेन क्राइसिस बीच कच्चा तेल का दाम 5.43 डॉलर बढ़कर 110.40 डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2014 में कच्चा तेल 110 डॉलर पर पहुंचा था। राज्यों के चुनाव के बाद भारत में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Open Flip
युद्ध के कारण रूस से व्यापार करने में परहेज कर रहे हैं वैश्विक बैंक
Wed, Mar 2, 2022 4:09 PM

युद्ध के कारण रूस से व्यापार करने में परहेज कर रहे हैं वैश्विक बैंक

वर्तमान में चल रहे जिओ-पॉलिटिकल झगड़ों के कारण वैश्विक बैंक रूस से जुड़ी सभी संस्थाओं से व्यापार करने में परहेज कर रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने बड़े पैमाने पर रूस के ऊपर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके जरिए दुनिया भर के बैंक रूस से डील न करके जोखिम से बच रहे हैं।

Open Flip
रोजाना जमा करें 2 रुपये, मिलेंगे 36,000 रुपये
Wed, Mar 2, 2022 4:09 PM

रोजाना जमा करें 2 रुपये, मिलेंगे 36,000 रुपये

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत सालाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। यानी हर हर महीने 3,000 रुपये बतौर पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ कामगारों के अलावा छोटे व्यापारी ले सकते हैं। इसके लिए 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को हर महीने 55 रुपये (यानी हर महीने करीब 2 रुपये) जमा करना होगा।

Open Flip
यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज
Wed, Mar 2, 2022 3:54 PM

यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर द्वारा दायर जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें, थापर को पिछले साल अगस्त में यस बैंक से लोन के रूप में मिले धन के हेराफेरी के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और इस हेराफेरी से यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Open Flip
रूस-यूक्रेन तनाव: 30% तक गिर सकता है शेयर बाजार
Wed, Mar 2, 2022 3:49 PM

रूस-यूक्रेन तनाव: 30% तक गिर सकता है शेयर बाजार

इंडेक्सजिनियस इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के सीएमटी अमित हरचेकर ने कहा है कि रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच ऐसा अंदेशा है कि शेयर मार्केट में 30% तक गिरावट देखने को मिल सकती है। यूक्रेन-रूस में बढ़ते तनाव के साथ आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड का भाव 180 डॉलर प्रति डॉलर तक पहुंच सकता है।

Open Flip
iD Fresh के मार्केट शेयर हथियाने पर है MTR Foods की नजर
Wed, Mar 2, 2022 3:46 PM

iD Fresh के मार्केट शेयर हथियाने पर है MTR Foods की नजर

भारत का सबसे बड़ा रेडी-टू-कुक फूड प्लेयर MTR Foods वेट इडली और डोसा बैटर वर्टिकल में अपने प्रतिस्पर्धी iD Fresh Food (India) से मार्केट शेयर हासिल करने के लिए तैयार है। इससे पहले 2021 में MTR ने एक नई रेंज पेश की जिसमें इडली बैटर, डोसा बैटर और रेड राइस डोसा बैटर शामिल हैं, जिसका नाम MTR Minute Fresh है। iD Fresh Food ने वेट इडली और डोसा बैटर के अलावा पराठा और दही भी लॉन्च किया है।

Open Flip
सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 16,600 के पास
Wed, Mar 2, 2022 3:45 PM

सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 16,600 के पास

बुधवार 2 मार्च को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। दोपहर 03:30 बजे सेंसेक्स 689.78 अंक (1.23%) टूटकर 55,557.50 अ निफ्टी 165.10 अंक (0.98%) गिरकर 16628.80 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। लगभग 1,642 शेयरों में तेजी, 1,537 शेयरों में गिरावट और 101 शेयरों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ। मेटल और पावर शेयरों में खरीदारी देखी गई। ऑटो और बैंकिंग सेक्टरों में 2-2% की गिरावट दर्ज की गई।

Open Flip
यूको बैंक ने इन सेवाओं की पेशकश के लिए फिसडम के साथ की साझेदारी
Wed, Mar 2, 2022 3:35 PM

यूको बैंक ने इन सेवाओं की पेशकश के लिए फिसडम के साथ की साझेदारी

यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को डीमैट खाते, स्टॉक ब्रोकिंग सेवाएं, पेंशन फंड और टैक्स फाइलिंग की पेशकश के लिए फिसडम के साथ साझेदारी करने की घोषणा की। इस कदम के साथ बैंक अपने ग्राहकों को एक मजबूत और व्यापक 3-इन-1 बैंकिंग अनुभव प्रदान करना चाहता है। यह सेवाएं यूको बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन के माध्यम से पेश की जाएंगी और धीरे-धीरे इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध होंगी।

Open Flip
बड़ी खुशखबरी, इस बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाई
Wed, Mar 2, 2022 3:31 PM

बड़ी खुशखबरी, इस बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाई

भारत सरकार के स्वामित्व वाली केनरा बैंक (Canara Bank) ने विभिन्न मैच्योरिटी पीरियड वाली फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposits) पर ब्याज दरें चौथाई प्रतिशत (0.25%) तक बढ़ा दी है। केनरा बैंक ने एक बयान में कहा कि ये संशोधित दरें एक मार्च, 2022 से प्रभावी हैं। इसके साथ ही बैंक ने आगे कहा है कि एक साल वाली फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.15 फीसदी कर दिया गया है।

Open Flip
नेटफ्लिक्स ने मोबाइल गेम डेवलेपर नेक्स्ट गेम्स को अधिग्रहित किया
Wed, Mar 2, 2022 3:29 PM

नेटफ्लिक्स ने मोबाइल गेम डेवलेपर नेक्स्ट गेम्स को अधिग्रहित किया

2 मार्च को नेटफ्लिक्स ने फिनलैंड के मोबाइल गेम डेवलपर नेक्स्ट गेम्स को 72 मिलियन डॉलर (65 मिलियन यूरो) में अधिग्रहित करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इससे कंपनी को अपने गेम्स बिजनेस को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। नेक्स्ट गेम्स की स्थापना 2013 में हुई थी और ये फिनलैंड में सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध मोबाइल गेम डेवलपर और पब्लिशर है। कंपनी की विशेषता मनोरंजन आधारित खेलों में है।

Open Flip
TCS के MD और CEO राजेश गोपीनाथन ने ऑपरेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव की पुष्टि की
Wed, Mar 2, 2022 3:20 PM

TCS के MD और CEO राजेश गोपीनाथन ने ऑपरेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव की पुष्टि की

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को चार भागों में विभाजित करने की अपनी योजना की घोषणा की है। जिसमें एक्वीजीशन, रिलेशनशिप इन्क्विबेशन, एंटरप्राइज ग्रोथ और बिजनेस ट्रांसफॉरमेशन शामिल है। दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी के एमडी और सीईओ राजेश गोपीनाथन ने ऑपरेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव की की पुष्टि की है।

Open Flip
LIC के साथ ये दिग्गज कंपनियां दे रही हैं कमाई का मौका
Wed, Mar 2, 2022 3:16 PM

LIC के साथ ये दिग्गज कंपनियां दे रही हैं कमाई का मौका

इस साल LIC समेत जो बड़ी कंपनियां अपना IPO ला सकती हैं। उनमें शामिल है- 👉 PharmEasy, जिसने नवंबर 2021 में IPO के लिए कागजात जमा किए थे। 👉Delhivery भी अपना IPO मार्च में लॉन्च कर सकती हैैैैै। 👉 Bikaji foods ने SEBI के पास डॉक्युमेंट्स जमा कराए हैैं। 👉 Byju's ने IPO के जरिये 40- 60 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। 👉OYO Hotels and Homes करीब 7000 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी करेगी।

Open Flip
Sterlite Technologies ने की फ़ायरबर्ड की पेशकश
Wed, Mar 2, 2022 3:11 PM

Sterlite Technologies ने की फ़ायरबर्ड की पेशकश

Sterlite Technologies ने फ़ायरबर्ड की शुरुआत की पुष्टि की है। यह विस्तृत क्षेत्रों में 5G कवरेज के लिए ORAN आधारित मैक्रो रेडियो की एक अत्याधुनिक रेंज है। कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022, बार्सिलोना में यह घोषणा की,जहां डिजिटल नेटवर्क इंटीग्रेटर ने अपने ऑल-इन 5G समाधानों का प्रदर्शन किया। STL फायरबर्ड मल्टी-बैंड 4जी/5जी मैक्रो O-RAN कंप्लेंट रेडियो यूनिट्स (O-RU) के रूप में काम करता है।

Open Flip
इंटरनेशनल उड़ानों पर प्रतिबंध की वजह से ट्रैवल इंडस्ट्री की बढ़ी मुश्किलें
Wed, Mar 2, 2022 3:05 PM

इंटरनेशनल उड़ानों पर प्रतिबंध की वजह से ट्रैवल इंडस्ट्री की बढ़ी मुश्किलें

कोरोना महामारी के चलते डीजीसीए ने रेगुलर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचलान पर लगे प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला किया है। जिसको लेकर ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री ने नराजगी जताई है। मार्च, 2020 से लेकर अबतक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं करने से इस इंडस्ट्री में काम करने वाले करीब 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है।

Open Flip
शेयर मार्केट की मौजूदा स्थिति पर क्या है राजेश पालवीय की राय
Wed, Mar 2, 2022 3:05 PM

शेयर मार्केट की मौजूदा स्थिति पर क्या है राजेश पालवीय की राय

इस समय बैंक निफ्टी में बिकवाली का दबाव ज्यादा है। एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज हमने बाजार में गैपडाउन देखा है। इसके अलावा मार्केट में सप्लाई फैक्टर नजर नहीं आ रहे हैं और मार्केट पुटबैक के संकेत भी नही दिखाई दे रहे हैं। राजेश ने कहा कि इस समय बाजार में काफी भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से कुछ सेक्टर में खरीदारी देखने मिल रहा है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon