Paytm के गिरते शेयर से अब तक निवेशकों को कितना हो चुका है नुकसान
Fri, Jan 21, 2022 5:40 PM

Paytm के गिरते शेयर से अब तक निवेशकों को कितना हो चुका है नुकसान

Paytm के शेयरों में गिरावट लगातार जारी है साथ ही, NSE पर कारोबार के दौरान Paytm का शेयर 4% गिरावट के साथ 952 रुपये पहुंचा जो अब तक का इसका सबसे कम स्तर है। BSE पर यह 3.51% की गिरावट के साथ 959.90 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से 56% आ चुका है। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। इस तरह इसके निवेशकों को प्रति शेयर करीब 1200 रुपये का नुकसान हो चुका है।

Open Flip
अब Intel Corp करेगी अत्याधुनिक कंप्यूटर चिप्स का निर्माण
Fri, Jan 21, 2022 5:33 PM

अब Intel Corp करेगी अत्याधुनिक कंप्यूटर चिप्स का निर्माण

Intel Corp अमेरिका में ओहियो के न्यू अल्बानी में 20 अरब डॉलर की चिप निर्माण साइट स्थापित करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार चिपमेकर साइट पर R&D और अत्याधुनिक कंप्यूटर चिप्स का निर्माण करेगा। यह उम्मीद की जाती है कि साइट कम से कम 3000 लोगों को रोजगार देगी। उत्पादन 2025 में शुरू होने की उम्मीद है और निर्माण इस साल शुरू हो जाएगा।

Open Flip
Accel ने इस बैंगलोर स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी को किया अधिग्रहित
Fri, Jan 21, 2022 5:17 PM

Accel ने इस बैंगलोर स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी को किया अधिग्रहित

Accel ने Bizcarta technology में हिस्सेदारी खरीदी है। BizCarta बैंगलोर में स्थित एक प्रमुख साइबर सुरक्षा परामर्श और सेवा कंपनी है। यह कदम कंपनी के आईटी सुरक्षा सेवा पोर्टफोलियो विस्तार के लक्ष्य के अनुरूप है। इस उल्लिखित अधिग्रहण का निर्णय कोविड और अन्य अनिश्चितताओं के कारण 2020 से लंबित था। बोर्ड की बैठक 30 दिनों के भीतर सौदे को अंतिम रूप देगी।

Open Flip
क्या आपको खरीदने चाहिए Zomato के शेयर ?
Fri, Jan 21, 2022 5:10 PM

क्या आपको खरीदने चाहिए Zomato के शेयर ?

पिछले पांच कारोबारी दिनों में ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी Zomato के शेयर में लगभग 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान Zomato का शेयर भाव 112.55 रुपए पर था, जो अभी तक का सबसे कम स्तर है। कारोबार के अंत में Zomato का शेयर भाव 9.18 फीसदी गिर कर 113.75 रुपए के स्तर पर पहुंचा । वहीं, मार्केट कैपिटल भी 1 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया है।

Open Flip
Hero MotoCorp ने फिर से शुरू की XPulse 200 4 Valve की बुकिंग
Fri, Jan 21, 2022 5:00 PM

Hero MotoCorp ने फिर से शुरू की XPulse 200 4 Valve की बुकिंग

Hero MotoCorp ने सूचित किया है कि उसने अपनी नवीनतम मोटरसाइकिल 'XPulse 200 4 Valve' की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। पहली बैच पूरी तरह बिक जाने के बाद Hero ने दूसरे बैच के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। मॉडल 6% अधिक शक्ति और 5% अतिरिक्त टॉर्क प्रदान करता है, जिससे उच्च गति पर आराम और तनाव मुक्त सवारी सुनिश्चित होती है।

Open Flip
क्वार्टर-3 में 23 प्रतिशत बढ़ा हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ
Fri, Jan 21, 2022 4:53 PM

क्वार्टर-3 में 23 प्रतिशत बढ़ा हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ

क्वार्टर-3 में हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,701 करोड़ रुपये हो गया। यह मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में हुए 2,200 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 23% ज्यादा है। इस मुनाफे का असर शुक्रवार को शेयर बाजार में भी देखने को मिला। आज दोपहर में कंपनी के शेयर में 1.10 फीसदी की तेजी नजर आई।

Open Flip
कैसे पेप्सिको भारत में महिला किसानों को बना रही है सशक्त
Fri, Jan 21, 2022 4:42 PM

कैसे पेप्सिको भारत में महिला किसानों को बना रही है सशक्त

2 साल पहले Pepsico India ने US एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के साथ भागीदारी कर 'महिला सशक्तिकरण पहल' शुरू की थी। इस पहल से पश्चिम बंगाल राज्य की 1000 से ज्यादा महिला किसानों को फायदा पहुंचा है। साथ ही, इस पहल से स्थाई कृषि पद्धतियों (SFP) को अपनाने और महिलाओं तक भूमि, कौशल, रोजगार और उद्यमशीलता के अवसरों को पहुंचाने में सफलता हासिल हुई है।

Open Flip
क्या होता है गोल्डन क्रॉसओवर और आज ये किन शेयरों में लगा है?
Fri, Jan 21, 2022 4:30 PM

क्या होता है गोल्डन क्रॉसओवर और आज ये किन शेयरों में लगा है?

किसी शेयर के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के उसके लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज को पार करने को गोल्डन क्रॉसओवर कहा जाता है। गोल्डन क्रॉसओवर के नियम के मुताबिक 50 दिनों के मूविंग एवरेज के 200 दिनों के मूविंग एवरेज को पार करने के बाद गोल्डन क्रॉसओवर का निर्माण होता है। गोल्डन क्रॉसओवर एक संभावित लॉन्ग टर्म ट्रेंड रिवर्सल का सुझाव देता है। आज Future Retail और Atul Ltd जैसे शेयरों में गोल्डन क्रॉसओवर बना है।

Open Flip
फिर से गिरा सेंसेक्स, 427 अंक गया नीचे, निफ्टी 17,600 के आसपास
Fri, Jan 21, 2022 3:56 PM

फिर से गिरा सेंसेक्स, 427 अंक गया नीचे, निफ्टी 17,600 के आसपास

मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज भी बाजार का नीचे की ओर लुढ़कना जारी रहा। कारोबार बंद होने के दौरान निफ्टी 17,600 के आसपास रहा। दोपहर 3:30 बजे सेंसेक्स 427.44 अंक(0.72%) गिरकर 59037.18 पर और निफ्टी 139.80 अंक(0.79%) गिरकर 17617.20 पर बंद हुआ। आज एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर के मिडकैप और स्मॉलकैप में 2% की गिरावट नजर आई।

Open Flip
अब लोग किसी भी विक्रेता द्वारा रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए है स्वतंत्र : MNRE
Fri, Jan 21, 2022 3:56 PM

अब लोग किसी भी विक्रेता द्वारा रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए है स्वतंत्र : MNRE

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार अब लोग खुद ही या अपनी पसंद के किसी भी विक्रेता से रूफटॉप सोलर इंस्टॉल करने के लिए आजाद है। पहले की तरह अब अनुमति लेने की जरुरत नहीं है। रूफटॉप लगाने की सूचना अब या तो एक पत्र या आवेदन के जरिये से या नामित वेबसाइट पर दी जा सकती है, जिसे प्रत्येक डिस्कॉम और केंद्र सरकार द्वारा रूफटॉप योजना के लिए शुरू किया गया है।

Open Flip
Toothsi ने वेंचर डेब्ट राउंड में जुटाए 9 मिलियन डॉलर
Fri, Jan 21, 2022 3:47 PM

Toothsi ने वेंचर डेब्ट राउंड में जुटाए 9 मिलियन डॉलर

Toothsi ने Stride Ventures के नेतृत्व में एक वेंचर डेब्ट राउंड में 9 मिलियन डॉलर जुटाए है। Eight Roads Ventures के नेतृत्व में सीरीज बी राउंड को बढ़ाने के सिर्फ चार महीनों के बाद नवीनतम फंडिंग में इजाफा देखा गया था। डेंटल टेक स्टार्ट-अप की योजना प्रौद्योगिकी में सुधार, भौगोलिक विस्तार और ब्रांड निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की है।

Open Flip
पाँच महीनों के निचले स्तर पर आया बिटकॉइन
Fri, Jan 21, 2022 3:41 PM

पाँच महीनों के निचले स्तर पर आया बिटकॉइन

शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजारों में जोखिम फैलने से बिटकॉइन अपने पाँच महीनों के निचले स्तर पर आ गया। बिटकॉइन में 7.4% की गिरावट आई, जिससे की यह 38,261 डॉलर पर आ गया। इसी बीच एथर भी 3,000 डॉलर से नीचे उतर गया। नवंबर में अपने पीक पर पहुँचने के बाद डिजिटल टोकन्स के मूल्य में 1 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

Open Flip
ओमीक्रॉन के बढ़ने के बाद भी चालू तिमाही में हो रही है जमकर भर्ती
Fri, Jan 21, 2022 3:39 PM

ओमीक्रॉन के बढ़ने के बाद भी चालू तिमाही में हो रही है जमकर भर्ती

जानकारी के अनुसार भारत में मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, हेल्थ केयर एवं फार्मा, कंसलटिंग एंड प्रोफेशनल सर्विसेज से लेकर बड़ी आईटी कंपनियां और नए जमाने के स्टार्टअप सभी जमकर भर्ती निकालने वालें है। कई एग्जीक्यूटिव सर्च फर्म के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 की तुलना में इस समय कंपनियां 40 से 70 फ़ीसदी की तेजी से नियुक्ति कर रहीं है।

Open Flip
सीरीज बी फन्डिंग राउन्ड में SaaS लैब्स ने 43 मिलियन डॉलर जुटाए
Fri, Jan 21, 2022 3:25 PM

सीरीज बी फन्डिंग राउन्ड में SaaS लैब्स ने 43 मिलियन डॉलर जुटाए

Sequoia Capital India के नेतृत्व वाले सीरीज बी फन्डिंग राउन्ड में दिल्ली के स्टार्टअप SaaS लैब्स ने 43 मिलियन डॉलर इकठ्ठा किए। 2016 में स्थापित कंपनी सेल्स और सपोर्ट टीमों के लिए बिजनेस ऑटोमेशन टूल्स प्रदान करती है। नए फंड का इस्तेमाल विश्व स्तर पर अच्छी टैलेंटस की हायरिंग करने, नए प्रोडक्टस को लॉन्च करने, ब्रांड मार्केटिंग पर ध्यान देने और स्ट्रेटेजिक एमएंडए के साथ एग्रेसिव होने में किया जाएगा।

Open Flip
ज्वैलरी इंडस्ट्री की आगामी बजट से क्या है उम्मीदें
Fri, Jan 21, 2022 3:21 PM

ज्वैलरी इंडस्ट्री की आगामी बजट से क्या है उम्मीदें

भारत के बुलियन व ज्वैलरी ट्रेडर्स के शीर्ष संगठन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि बजट में करदाताओं के लिए इनकम टैक्स के 3 स्लैब रेट 10,15 और 20% से ऊपर नहीं होने चाहिए। साथ ही, उनका कहना है कि 10 तोला गोल्ड ज्वेलरी कैश मे खरीदने की छूट हो क्योंकि हर गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी मे कम से कम 100 ग्राम जेवर उसकी सामाजिक सुरक्षा के लिए देता ही है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon