ओपनिंग बेलः सेंसेक्स 505 अंक उछाला, निफ्टी 16,800 के करीब
Thu, Mar 3, 2022 9:39 AM

ओपनिंग बेलः सेंसेक्स 505 अंक उछाला, निफ्टी 16,800 के करीब

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच, घरेलू बेंचमार्क सूचकांक आज उच्च स्तर पर खुले। सुबह 9:15 बजे, सेंसेक्स 504.88 अंक (0.91%) बढ़कर 55973.78 पर और निफ्टी 160.40 अंक (0.97%) ऊपर 16766.40 पर था। आज लगभग 1624 शेयरों में तेजी आई है, 236 शेयरों में गिरावट आई है और 45 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी 50 पर शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में कोल इंडिया, आईओसी और ओएनजीसी के शेयर शामिल हैं।

Open Flip
शुरु करें यह कारोबार, रोजाना होगी 4000 की कमाई
Thu, Mar 3, 2022 9:34 AM

शुरु करें यह कारोबार, रोजाना होगी 4000 की कमाई

कॉर्न फ्लेक्स के बिजनेस से आप महीने भर में लखपति बन सकते हैं। मक्के के बारे में हम सभी जानते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सुबह के नाश्ते में किया जाता है। यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए, जहां पर इसका प्लांट लगा सकें। इसके अलावा स्टोरेज के लिए भी जगह की जरूरत होती है। गोदाम की भी आपको जरूरत होगी। इससे आप प्रतिदिन 4000 तक की कमाई कर सकते है।

Open Flip
बाजार खुलने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
Thu, Mar 3, 2022 9:27 AM

बाजार खुलने से पहले इन बातों पर ध्यान दें

⏹ग्लोबल मार्केट मिले-जुले संकेत डे रहे है। SGX Nifty की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है और DOW Futures में फ्लैट कारोबार हो रहा है। ⏹ब्रेन्ट क्रूड 11 साल की ऊंचाई के साथ 115 डॉलर से अधिक है। ⏹यूपीएल कंपनी के बोर्ड ने 27% प्रीमियम के साथ 875 रुपये/शेयर के बायबैक को मंजूरी दी है। ⏹वेदांता लिमिटेड ने 13 रुपये/शेयर के तीसरे डिविडेन्ड की घोषणा की है। ⏹कल से महाराष्ट्र में मॉल 100% क्षमता के साथ खुलेंगे।

Open Flip
Amazon ने फ्यूचर रिटेल पर क्रिमिनल केस करने की तैयारी शुरू की
Thu, Mar 3, 2022 9:25 AM

Amazon ने फ्यूचर रिटेल पर क्रिमिनल केस करने की तैयारी शुरू की

करीब 2 साल से विवाद में फंसी रिलायंस-फ्यूचर रिटेल की डील पर नया ग्रहण लग सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने फ्यूचर रिटेल पर क्रिमिनल केस करने की तैयारी कर ली है। इसको लेकर फ्यूचर, Amazon और रिलायंस की ओर से अबतक कोई जवाब नहीं आया है। रिलायंस ने फ्यूचर के लगभग 500 स्टोर्स को अपने आउटलेट के रूप में री-ब्रांड करना शुरू कर दिया है।

Open Flip
रूस-यूक्रेन तनावः भारतीय वायु सेना का तीसरा विमान भारत पहुंचा
Thu, Mar 3, 2022 9:20 AM

रूस-यूक्रेन तनावः भारतीय वायु सेना का तीसरा विमान भारत पहुंचा

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की। जिन लोगों के साथ पालतु जानवर आए हैं उनका भी स्वागत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता है कि वो पल-पल की खबर ले रहे हैं कि कहां कितने लोग फंसे रह गए हैं।

Open Flip
केनरा बैंक के ग्राहकों को FD पर मिलेगा अब ज्यादा मुनाफा
Thu, Mar 3, 2022 9:11 AM

केनरा बैंक के ग्राहकों को FD पर मिलेगा अब ज्यादा मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ग्राहकों को उनके फिक्स्ड डिपॉजिट(FD) निवेश पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बैंक ने अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। संशोधित दरें 1 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं।

Open Flip
एक और सहकारी बैंक पर गिरी गाज, RBI ने रद्द किया लाइसेंस
Thu, Mar 3, 2022 9:05 AM

एक और सहकारी बैंक पर गिरी गाज, RBI ने रद्द किया लाइसेंस

RBI ने महाराष्ट्र के सांगली में स्थित सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं न होने के कारण आरबीआई ने यह कदम उठाया है। आरबीआई ने कहा, लाइसेंस रद्द होने के साथ सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक लिमिटेड का बैंकिंग कारोबार बुधवार को कारोबारी दिवस के समाप्त होने के साथ बंद कर दिया गया है।

Open Flip
SGX Nifty ने घरेलू बाजार के कारोबार के लिए सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद जताई
Thu, Mar 3, 2022 8:43 AM

SGX Nifty ने घरेलू बाजार के कारोबार के लिए सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद जताई

सुबह 07:52 बजे तक SGX Nifty 6.00 अंक बढ़कर 16,663.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जापानी निक्केई के साथ एशियाई बाजरों में तेजी दिखाई दी। अमेरकी रैली की प्रतिक्रिया के कारण यह शुरुआती कारोबार में 200 अंक की तेजी के साथ खुला। पिछले घंटे में रिकवरी करने से पहले इंडेक्स में 310 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई जिसके कारण सूचकांक 185 अंक नीचे बंद हुआ।

Open Flip
4 साल बाद फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने का किया ऐलान
Thu, Mar 3, 2022 8:40 AM

4 साल बाद फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने का किया ऐलान

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने इस महीने नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह वर्ष 2018 के बाद फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का पहला मौका होगा। इस खबर के बाद गुरुवार को पहली बार भारतीय शेयर बाजार में कारोबार होगा। ऐसे में निवेशकों की निगाहें बाजार के रिएक्शन पर होगा।

Open Flip
Vedanta ने अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान
Thu, Mar 3, 2022 8:34 AM

Vedanta ने अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान

Vedanta Ltd के बोर्ड ने बुधवार को 13 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। एक सूचना के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर अंतरिम डिविडेंड 1300% होगा। इस डिविडेंड के भुगतान के लिए मेटल सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी करीब 4,832 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Open Flip
कच्चे तेल का भाव बढ़ा, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
Thu, Mar 3, 2022 8:32 AM

कच्चे तेल का भाव बढ़ा, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी अभी भी जारी है। 3 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 118 डॉलर/बैरल पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने होने के बाद भी देश में पिछले चार महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 4 नवंबर 2021 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। जानकार बताते हैं कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल 9 रुपये तक मंहगा हो सकता है।

Open Flip
11 महीनों में 102 रुपये से 7625 रुपए पर पहुंचा इस कंपनी का शेयर
Thu, Mar 3, 2022 8:30 AM

11 महीनों में 102 रुपये से 7625 रुपए पर पहुंचा इस कंपनी का शेयर

BSE SME Exchange पर अप्रैल 2021 में लिस्ट हुआ EKI Energy Services का IPO 140 रुपए पर लिस्ट हुआ था। यह इसके इश्यू प्राइस से करीब 37% ज्यादा था। इसका इश्यू प्राइस 100-102 रुपए प्रति शेयर था। फिलहाल EKI Energy का शेयर 7,625.20 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं जो 102 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अपने अपर प्राइस बैंड से 7375% ज्यादा है।

Open Flip
आज के बाजार में इन शेयरों पर रहेगी सबकी निगाह
Thu, Mar 3, 2022 8:21 AM

आज के बाजार में इन शेयरों पर रहेगी सबकी निगाह

⏹वेदांता लिमिटेड- कंपनी ने 13 रुपये/शेयर डिविडेन्ड देने की घोषणा की है। ⏹स्वान एनर्जी- कंपनी 5 मार्च को 2000 रुपये का फंड जुटाने की योजना पर विचार करेगी। ⏹तांतिया कंस्ट्रक्शन- दक्षिण पूर्व रेलवे ने कंपनी को 42 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। ⏹हिन्द रेक्टिफायर्स- फरवरी महीने में कंपनी ने 57 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ⏹वेलिएंट कम्युनिकेशंस- एक बड़े निवेशक ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Open Flip
शेयर मार्केट के खुलने से पहले इन बातों पर करें गौर
Thu, Mar 3, 2022 8:02 AM

शेयर मार्केट के खुलने से पहले इन बातों पर करें गौर

➡️ NMDC, Suzlon Energy और Wipro जैसे शेयरों पर आज नजर रहेगी। ➡️Zelkova Builders ने Dhani Services के 1.6 करोड़ शेयर (2.66% हिस्सेदारी) 77 रुपये में खरीदे हैं। ➡️ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया में शेयरों में तेजी आई, जबकि एसएंडपी 500 और टेक्नोलॉजी-हेवी नैस्डैक 100 के सकारात्मक रुख पर बंद होने के बाद अमेरिकी वायदा गिर गया। ➡️️कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

Open Flip
पोस्ट ऑफिस स्कीमः NSC या KVP, कौन है बेहतर?
Wed, Mar 2, 2022 11:05 PM

पोस्ट ऑफिस स्कीमः NSC या KVP, कौन है बेहतर?

पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग स्कीम(NSC) में इनवेस्ट करने के लिए 5 साल का लॉक-इन पीरियड सर्व करना होता है। इसमें मौजूदा ब्याज दर 6.8 फीसदी है। इसमें कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं, किसान विकास पत्र(KVP) स्कीम में 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर पैसा 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने में दोगुना हो जाएगा।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon