ये रहें इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े टैक्स के नए नियम
Sat, Jan 22, 2022 10:35 AM

ये रहें इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े टैक्स के नए नियम

यूनिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस पॉलिसी(ULIP) से जुड़े नए नियमों में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स(CBDT) ने नए बदलाव किए हैं। यूलिप एक लाइफ इंश्‍योरेंस प्रोडक्‍ट है, जिसमें ग्राहकों को इंश्‍योरेंस के साथ-साथ ही निवेश का भी विकल्‍प मिलता है। CBDT की अधिसूचना के अनुसार अब यूलिप के जरिये टैक्स फ्री आय का आप पूरा आनंद नहीं ले पाएंगे। अब यूलिप में कैपिटल गेन्स की गणना के लिए नियमों को स्पष्ट किया गया है।

Open Flip
बिजली की खपत बढ़ने से क्या होगा देश की अर्थव्यवस्था पर असर
Sat, Jan 22, 2022 10:10 AM

बिजली की खपत बढ़ने से क्या होगा देश की अर्थव्यवस्था पर असर

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी(IEA) ने एक सर्वे जारी किया है। जिसके मुताबिक आने वाौले समय में देश में बिजली की खपत बढ़ने वाली है। यह इस बात का संकेत है कि देश की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में अच्छी रह सकती है। इस अनुमान के मुताबिक साल 2022-24 के दौरान भारत में बिजली की मांग में बढ़त 6.5 फीसदी के आसपास रह सकती है।

Open Flip
Tax बचाने में इस तरह से ले सकते हैं अपने माता-पिता की मदद
Sat, Jan 22, 2022 9:45 AM

Tax बचाने में इस तरह से ले सकते हैं अपने माता-पिता की मदद

भारत सरकार ने वर्तमान में टैक्स फ्री लिमिट को सालाना 2.5 लाख रुपए रखा है। उसके बाद 5 लाख तक की टैक्सेबल इनकम पर 5 फीसदी का टैक्स लगता है। ऐसे में अगर आप टैक्स में छूट चाहते हैं तो अपने मां-बाप के नाम पर पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम समेत अन्य तरह के टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट में निवेश कर आप टैक्स में छूट पा सकते हैं।

Open Flip
भारतीय स्टार्टअप्स में ग्लोबल इंवेस्टर्स दिखा रहें अपनी रुची
Sat, Jan 22, 2022 9:15 AM

भारतीय स्टार्टअप्स में ग्लोबल इंवेस्टर्स दिखा रहें अपनी रुची

पिछले कुछ सालों में भारत में करीब 60 हजार स्टार्टअप्स तैयार हुए हैं। स्टार्टअप्स की सफलता के पीछे का बड़ा कारण ये भी है कि ग्लोबल इंवेस्टर्स की नजर इन उद्यमियों पर है और वे इसमें बड़े पैमाने पर निवेश भी कर रहे हैं। नैसकॉम और जिनोव की स्टडी के मुताबिक, साल 2021 में 2250 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए जो 2020 के मुकाबले 600 ज्यादा हैं।

Open Flip
कमजोर बाजार में इन शेयरों की करें खरीददारी
Sat, Jan 22, 2022 9:00 AM

कमजोर बाजार में इन शेयरों की करें खरीददारी

सेंट्रम इंडिया के हेड इक्विटी एडवाइजरी देवांग मेहता की मानें तो निवेशक मध्यम से लंबी अवधि में आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में निवेश कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप मिडकैप आईटी शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो आपको गिरावट आने पर एलटीटीएस के शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

Open Flip
बजट 2022: क्या इस बार बढ़ेगी इनकम टैक्स में छूट की सीमा
Sat, Jan 22, 2022 8:00 AM

बजट 2022: क्या इस बार बढ़ेगी इनकम टैक्स में छूट की सीमा

आने वाले बजट को लेकर तमाम सेक्टर्स और वर्गों की अपनी उम्मीदें हैं। इस बीच भारत में KPMG ने एक प्री-बजट सर्वे किया है। इस सर्वे के दौरान जो सामने आया है उसमें पाया गया है कि करीब 64 फीसदी लोगों का मानना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2022-23 में बेसिक इनकम टैक्स पर छूट की सीमा को वर्तमान 2.5 लाख रुपये से बढ़ाया जाएगा।

Open Flip
BOI के कस्टमर्स को इतने दिनों तक नहीं मिलेगी NEFT-RTGS की सुविधा
Fri, Jan 21, 2022 10:30 PM

BOI के कस्टमर्स को इतने दिनों तक नहीं मिलेगी NEFT-RTGS की सुविधा

बैंक ऑफ इंडिया ने अलर्ट करते हुए कहा है कि 21 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक कस्टमर्स को फंड ट्रांसफर करने के प्लेटफॉर्म NEFT और RTGS का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि इसके अलावा कई अन्य बैंकिंग सेवाएं उन्हें मिलती रहेंगी। बैंक ने इसके लिए कस्टमर्स से खेद व्यक्त किया है।

Open Flip
अब सिर्फ एक क्लिक में मिलेगा आईपीओ से जुड़ा हर अपडेट !
Fri, Jan 21, 2022 10:00 PM

अब सिर्फ एक क्लिक में मिलेगा आईपीओ से जुड़ा हर अपडेट !

शेयर बाजार में निवेश करने वाला हर निवेशक आईपीओ के बारे में जानने में रुची रखता है। लेकिन IPO के बारे में हर एक अपडेट समय पर मिले इसके लिए उन्हें काफी मसक्कत करना पड़ता है। लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि Flipitnews आपकी जरूरत को समझता है। आईपीओ अपडेट अब सर्कल पर लाइव हैं, और हम चाहेंगे कि आप इसमें जल्द ही शामिल हों।

Open Flip
निवेशकों को जगरूक करेगा सेबी का Saa₹thi
Fri, Jan 21, 2022 9:55 PM

निवेशकों को जगरूक करेगा सेबी का Saa₹thi

शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए SEBI ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। बोर्ड के अध्यक्ष अजय त्यागी ने बुधवार को इस मोबाइल एप को लॉन्च किया है। एप का नाम सारथी (Saa₹thi) रखा गया है। इसके माध्यम से निवेशकों को कई तरह की जानकारी मिलेगी। इससे केवाईसी, प्रोसेस, ट्रेडिंग एंड सेटलमेंट, म्यूचुअल फंड्स की जानकारी के साथ-साथ बाजार के अपडेट्स भी मिलते रहेंगे।

Open Flip
"गार्डियन्स ऑफ फैशन" क्या है❓
Fri, Jan 21, 2022 9:45 PM

"गार्डियन्स ऑफ फैशन" क्या है❓

👉द गार्डियन्स ऑफ़ फ़ैशन(GOF)- एक नया मेटावर्स प्रोजेक्ट जिसमें वार्नर म्यूज़िक ग्रुप एक भागीदार के रूप में शामिल है। इसमें अलग अलग डिजिटल मीडिया में वर्चुअल सेलेब्रिटी बनने के लिए अपूरणीय टोकन(NFTs) का इस्तेमाल किया जा सकता है। 🚀इस परियोजना में मानवीय चरित्रों पर आधारित टू-डाईमेंशनल अवतारों के लिए 6888 एनएफटी का निर्माण किया जाएगा।

Open Flip
कठिन सप्ताह के अंत में क्या कहता है वॉल स्ट्रीट
Fri, Jan 21, 2022 9:38 PM

कठिन सप्ताह के अंत में क्या कहता है वॉल स्ट्रीट

बिटकॉइन की कीमतें 40,000 डॉलर के नीचे आ गई और इसके साथ ही क्रिप्टो स्टॉक्स भी नीचे आए। नेटफ्लिक्स ने प्रीमार्केट में 20% की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही इस तिमाही में कंपनी को सबसे कम सब्सक्राइबर्स जुड़ने की उम्मीद है। पेलोटन को 5.4% का प्रीमार्केट हासिल हुआ। हालांकि यह गुरुवार को हुई 24% की गिरावट का एक छोटा हिस्सा है। इंटेल के शेयरों में 0.4% की गिरावट देखी गई।

Open Flip
साल 2021 में शुरू हुए 2,250 से ज्यादा स्टार्टअप
Fri, Jan 21, 2022 9:31 PM

साल 2021 में शुरू हुए 2,250 से ज्यादा स्टार्टअप

देशभर में साल 2021 में स्टार्टअप्स ने जबरदस्त जोश दिखाया। साल 2021 में 2,250 से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हुए जो इससे एक साल पहले के मुकाबले 600 ज्यादा है। नैसकॉम और जिनोव की रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशकों का भरोसा बढ़ने के साथ स्टार्टअप डीप टेक्नोलॉजी का फायदा उठा रहे हैं और प्रतिभावान लोगों को खोज रहे हैं।

Open Flip
इंडोनेशिया के साथ मिलकर ईवी के डेवलपमेंट का काम करेगी फॉक्सकॉन
Fri, Jan 21, 2022 9:30 PM

इंडोनेशिया के साथ मिलकर ईवी के डेवलपमेंट का काम करेगी फॉक्सकॉन

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में ईवी कारों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया के निवेश मंत्रालय ने फॉक्सकॉन और कई दूसरी कंपनियों के साथ सहयोग किया है। ईवी पर व्यापक दायरे के लिए फॉक्सकॉन और अन्य कंपनियों ने इंडोनेशियाई निवेश मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस सहयोग का उद्देश्य इंडोनेशिया में "नई ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र" का निर्माण करना है।

Open Flip
विदेशी मुद्रा भंडार 2.229 अरब डॉलर बढ़कर 634.96 अरब डॉलर पर पहुंचा
Fri, Jan 21, 2022 9:30 PM

विदेशी मुद्रा भंडार 2.229 अरब डॉलर बढ़कर 634.96 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 2.229 अरब डॉलर बढ़कर 634.965 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले सात जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.736 अरब डॉलर हो गया था। जबकि तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में यह रिकार्ड 642.453 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Open Flip
अनियमितताओं के आरोपों के बीच 22 जनवरी को होगी पीटीसी इंडिया बोर्ड की बैठक
Fri, Jan 21, 2022 9:15 PM

अनियमितताओं के आरोपों के बीच 22 जनवरी को होगी पीटीसी इंडिया बोर्ड की बैठक

अपनी वित्तीय ऋण इकाइयों में गवर्नेस और ऑपरेशन में नियमितताओं के आरोपों के बीच, पीटीसी इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपनी बोर्ड मीटिंग 22 जनवरी यानी की शनिवार को करेगा। पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल के तीन स्वतंत्र निदेशकों ने कॉरपोरेट गवर्नेंस में खामियों का हवाला देते हुए कंपनी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। स्वतंत्र निदेशकों ने सीएफओ की नियुक्ति पर भी चर्चा की।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon