शानदार कैशबैक और छूट दे रहे है ये 3 क्रेडिट कार्ड
Mon, Jan 17, 2022 2:38 PM

शानदार कैशबैक और छूट दे रहे है ये 3 क्रेडिट कार्ड

✅SCB Platinum| फ्यूल और डाइनिंग आउट्लेट पर रु150 खर्च करने पर 5X पॉइन्ट और अन्य कैटेगरी में खर्च करने पर 1X पॉइन्ट मिलेंगे (रु250 वार्षिक शुल्क)। ✅Citibank| परिधान और डिपार्टमेंट स्टोर पर रु125 खर्च करने पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट और अन्य जगहों पर रु125 खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे (रु2500 वार्षिक शुल्क)। ✅HDFC Regalia| खर्च किए गए हर रु150 में 4 रिवार्ड पॉइन्ट मिलेंगे (रु2500 वार्षिक शुल्क)।

Open Flip
इस पेनी टोकन ने 7 दिन में निवेशकों को बनाया अरबपति
Mon, Jan 17, 2022 2:27 PM

इस पेनी टोकन ने 7 दिन में निवेशकों को बनाया अरबपति

क्रिप्टोकरेंसी की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है वो है क्रिप्टो टोकन 'Ekta', एक वैबसाइट के अनुसार, इसने पिछले सात दिनों में अपने निवेशकों को करीब 2,893,266,376 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी कि इस टोकन ने 1,000 रुपये के निवेश को 2,989.32 करोड़ रुपये में बदल दिया है। Ekta एक ब्लॉकचेन करेंसी है, इसने हाल ही में सीड फंडिंग और निजी बिक्री में 5 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं।

Open Flip
🔥 ये हैं उभरते टॉप 3 EV स्टॉक्स✅
Mon, Jan 17, 2022 2:22 PM

🔥 ये हैं उभरते टॉप 3 EV स्टॉक्स✅

✅टाटा पावर - इन्होंने अबतक भारत में 5458 होम चार्जिंग पॉइंट, 32 इ-बस चार्जिंग स्टेशन और 878 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।✅इंडियन आयल- इन्होंने भारत में 448 EV चार्जिंग स्टेशन और 30 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए हैं।✅भारत पेट्रोलियम - यह 44 EV चार्जिंग स्टेशन चलाती है। साथ ही, और 1000 आउटलेट्स जोड़ने के प्लान में है। यह अक्टूबर 2022 तक अपने 7000 कन्वेंशनल आउटलेट को ऊर्जा स्टेशन में बदलेगी।

Open Flip
चिंगारी ने सीरीज ए फन्डिंग राउन्ड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए
Mon, Jan 17, 2022 2:19 PM

चिंगारी ने सीरीज ए फन्डिंग राउन्ड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए

सीरीज ए के एक्सटेंशन राउंड में चिंगारी ने रिपब्लिक कैपिटल के नेतृत्व में 15 मिलियन डॉलर (111 करोड़ रुपये) जुटाए। इस फन्डिंग के बाद शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन 85 मिलियन डॉलर (631 रुपये) हो गया। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी द्वारा टेक्नोलॉजी के विस्तार, नई सुविधाओं के लॉन्च और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति करने के लिए किया जाएगा।

Open Flip
Budget 2022: FD के लॉक-इन पीरियड को लेकर क्या है बैंकों की मांग
Mon, Jan 17, 2022 2:03 PM

Budget 2022: FD के लॉक-इन पीरियड को लेकर क्या है बैंकों की मांग

भारत में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट(FD) में निवेश करते हैं तो डिडक्शन का लाभ मिलता है। इसकी लिमिट 1.5 लाख की होती है। लेकिन, कम ब्याज मिलने के कारण निवेशकों की रुचि फिक्स्ड डिपॉजिट से हट रही है। ऐसे में बैंकों की मांग है कि सरकार लॉक-इन पीरियड को कम कर के 5 साल से 3 साल कर दे। आगामी बजट में निवेशकों का ध्यान इस फैसले पर रहने वाला है।

Open Flip
चीन की अर्थव्यवस्था 8.1 फीसदी बढ़कर 18 ट्रिलियन डॉलर की हुई
Mon, Jan 17, 2022 1:52 PM

चीन की अर्थव्यवस्था 8.1 फीसदी बढ़कर 18 ट्रिलियन डॉलर की हुई

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (NBS) के अनुसार चीन की GDP सालाना आधार पर 8.1 फीसदी बढ़कर करीब 18,000 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। NBS के आंकड़ों के अनुसार चीन सरकार द्वारा 2021 में रखी गई 6 फीसदी वृद्धि दर के लक्ष्य से ये दर काफी अधिक है। चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि ये वृद्धि महामारी से लड़ाई और जटिल विदेश व्यापार दशाओं के बीच हासिल की गई है।

Open Flip
शेयर बाजार में निवेश करते समय रखें इन बातो का खास ध्यान
Mon, Jan 17, 2022 1:43 PM

शेयर बाजार में निवेश करते समय रखें इन बातो का खास ध्यान

शेयर बाजार में कुछ ऐसी गलतियां हैं जो अगर आप करते हैं तो रातों-रात कंगाल हो सकते हैं। कुछ बातों का ध्यान रख हम ऐसी परिस्थितियों से बच सकते हैं ✅ सोशल मीडिया के बहकावे में आ कर निवेश ना करें। ✅शेयर में निवेश करने से पहले उसका बैलेंस शीट जांचना ना भूलें। ✅ शेयर बाजार से जुड़े किसी व्हाट्सएप ग्रुप में ना जुड़ें ✅ शेयर बाजार में उतरने से पहले सेबी के हर नियम के बारे में जान लें।

Open Flip
जानें क्या है Tesla की यह नई Graphite डील
Mon, Jan 17, 2022 1:36 PM

जानें क्या है Tesla की यह नई Graphite डील

Graphite के लिए चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए Tesla एक नए तरह का डील करने जा रही है। Tesla अब अपनी इलेक्ट्रिक कार बैटरी में एक प्रमुख घटक के लिए मोजाम्बिक की ओर रुख करने जा रही है। मोजाम्बिक एक दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र है। पिछले महीने Tesla ने ऑस्ट्रेलिया के Syrah Resources के साथ एक समझौता किया है। यह दक्षिणी अफ्रीकी देश में दुनिया की सबसे बड़ी ग्रेफाइट खदानों में से एक का संचालन करता है।

Open Flip
क्रिप्टो अपडेटः सोमवार को फिर गिरा बिटक्वॉइन, एथरम और डॉजी में भी गिरावट
Mon, Jan 17, 2022 1:21 PM

क्रिप्टो अपडेटः सोमवार को फिर गिरा बिटक्वॉइन, एथरम और डॉजी में भी गिरावट

सोमवार को क्रिप्टो बाजार में बढ़त देखने को मिली है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.07 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले दिन की तुलना में यह 0.29% की बढ़ोतरी है। इसी के साथ बिटक्वॉइन की कीमत वर्तमान में 34 लाख रुपये से ऊपर बनी हुई है। वहीं, एथरम की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसमें 0.32 फीसदी की गिरावट देखी गई है। फिलहाल यह 2,62,500.2 रुपये पर है। डॉजी क्वाइन भी गिरकर 13.6895 पर आ गया है।

Open Flip
255% रिटर्न देने वाला यह शेयर है निवेश के लिए राइट च्वाइस
Mon, Jan 17, 2022 1:06 PM

255% रिटर्न देने वाला यह शेयर है निवेश के लिए राइट च्वाइस

सिंथेटिक फूड कलर और कैमिकल बनाने और उनकी ट्रेडिंग का काम करने वाली विधि सिंथेटिक फूड ने पिछले 4 सालों में अपने मुनाफे में करीब 30 फीसदी की तेजी दर्ज की है। पिछले 1 साल में कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को लगभग 255 फीसदी का रिटर्न दिया है। बाजार में अपनी मांग का प्रदर्शन करते हुए कंपनी के शेयरों ने एक महीने में 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर सोमवार को 3 फीसदी बढ़कर 444.40 रुपये पहुँच गया।

Open Flip
84% परिवारों की आय में गिरावट, लेकिन अरबपतियों कि संख्या में बढ़ोतरी
Mon, Jan 17, 2022 12:53 PM

84% परिवारों की आय में गिरावट, लेकिन अरबपतियों कि संख्या में बढ़ोतरी

गैर सरकारी संगठन ऑक्सफैम द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट 'इनइक्यूलिटी किल्स' के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान पिछले 1 साल में देश में 84 % परिवारों के जीवन और आजीविका पर असर हुआ है। वहीं इस अवधि में भारत में अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई। 98 सर्वाधिक अमीर भारतीयों के पास करीब 49.27 लाख करोड़ की संपत्ति है, जो निचले तबके के 55.5 करोड़ लोगों की कुल संपत्ति के बराबर है।

Open Flip
शुरुआती कारोबार में पेनी स्टॉक्स ने कराई निवेशकों की चांदी
Mon, Jan 17, 2022 12:52 PM

शुरुआती कारोबार में पेनी स्टॉक्स ने कराई निवेशकों की चांदी

सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजारों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स करीब 136 अंक की बढ़त के साथ 61,359 अंकों के स्तर पर पहुँच गया। निफ्टी 50 भी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,284.15 पर पहुँच गया। आज MPS Infotecnics, FCS Software, GTL Infra, Visagar Polytex और Vikas Multicorp के शेयरों में 4% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

Open Flip
🚀Flipitnews को 4.5 लाख सदस्यों का परिवार बनाने के लिए आपका आभार🙏
Mon, Jan 17, 2022 12:28 PM

🚀Flipitnews को 4.5 लाख सदस्यों का परिवार बनाने के लिए आपका आभार🙏

Flipitnews भारत में कैपिटल मार्केट💰 में रुची रखने वाले लोगों के लिए पहली कम्यूनिटी बनने की ओर अग्रसर है। अब हमारे साथ 4 लाख 50 हजार उपयोगकर्ता हैं, जिन्हें हम अपना परिवार मानते हैं। हम इस मिशन के माध्यम से भारत में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता को शुरु करना चाहते हैं। हम चाहेंगे कि आप अपना प्यार और सहयोग💯 इसी तरह हमारे साथ बनाए रखें ताकि हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और मेहनत कर सकें।🙏

Open Flip
2022 के बजट में सरकार द्वारा इन वर्गों को दी जा सकती है कुछ छूट
Mon, Jan 17, 2022 12:15 PM

2022 के बजट में सरकार द्वारा इन वर्गों को दी जा सकती है कुछ छूट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी ने बताया कि केन्द्रीय बजट 2022 में विकास-सहायक व्यय (कैपेक्स और इंफ्रा खर्च) को बढ़ाने और उत्पादन से जुड़ी (पीएलआई) योजनाओं के लिए पर्याप्त आवंटन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित खर्चों में भी तेजी देखे जाने का अनुमान है। होटल, परिवहन, संचार और व्यापार जैसे संघर्षरत सेक्टरों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा सकता है।

Open Flip
रिटायरमेंट के बाद किस तरह रखें अपना आर्थिक जीवन सुरक्षित
Mon, Jan 17, 2022 12:15 PM

रिटायरमेंट के बाद किस तरह रखें अपना आर्थिक जीवन सुरक्षित

जानकारों के अनुसार आपको FD और RD में अपनी संपत्ति को डेट-ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड में ट्रांसफर करना चाहिए। 50 के उम्र के करीब पहुंचते ही डेट इंस्ट्रूमेंट्स में एक्सपोजर बढ़ाएं। आपको मजबूत इमरजेंसी फंड बनाने और बनाए रखने की दिशा में काम करना जारी रखना चाहिए। जब आपको रिटायर होने के बाद अचानक आर्थिक संकट का सामना करना पड़े तो यह फंड आपकी मदद के लिए होगा।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon