जानें कैसे तय होते हैं क्रेडिट कार्ड के लिमिट
Thu, Mar 10, 2022 11:22 PM

जानें कैसे तय होते हैं क्रेडिट कार्ड के लिमिट

देश में आजकल क्रेडिट कार्ड का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसका इस्तेमाल बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। आज बाजार में कई ऐसे भी कार्ड मौजूद हैं जो आपको 3 महीने तक ब्याज मुक्त क्रेडिट प्रदान करते हैं। लेकिन यहां आपको अपने क्रेडिट की लिमिट का ध्यान रखना जरूरी होता है। क्योंकि किसी भी क्रेडिट की एक क्षमता होती है क्रेडिट कार्ड पर लाभ और विशेषताओं के आधर पर ही क्रेडिट लिमिट तय होती है।

Open Flip
इ-श्रम कार्ड के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
Thu, Mar 10, 2022 11:00 PM

इ-श्रम कार्ड के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस पोर्टल के माध्यम से भारतीय मजदूरों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। केंद्र सरकार द्वारा शुरु किए गए ई-श्रम पोर्टल का मकसद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जो भी मजदूर मोदी सरकार की इस योजना से लाभ कमाना चाहते हैं वह इ-श्रम पोर्टल पर अपने आप को रजिस्टर कर इ-श्रम कार्ड पा सकते हैं।

Open Flip
आईपीओ के इस शेयर में आया 7 फीसदी का उछाल, एक्सपर्ट बोले खरीद लो
Thu, Mar 10, 2022 10:57 PM

आईपीओ के इस शेयर में आया 7 फीसदी का उछाल, एक्सपर्ट बोले खरीद लो

बीते साल लिस्टिंग के दौरान मुनाफा देने वीले आईपीओ की सूची में शामिल Tarsons Products का शेयर बाद में इश्यू प्राइस से भी नीचे आ गया था। लेकिन गुरुवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 7 फीसदी तक उछल गया है। गुरुवार के कारोबार में बीएसई इंडेक्स पर Tarsons Products का शेयर भाव 6.03 फीसदी बढ़त के साथ 663.45 अंक पर बंद हुआ। आपको बता दें कि शेयर का ऑल टाइम हाई लेवल 928.65 रुपए है, जो 29 नवंबर, 2022 को था।

Open Flip
जोमैटो, पेटीएम, नायका जैसी कंपनियों के शेयर में आई भारी गिरावट
Thu, Mar 10, 2022 10:30 PM

जोमैटो, पेटीएम, नायका जैसी कंपनियों के शेयर में आई भारी गिरावट

रूस-यूक्रेन क्राइसिस के चलते शेयर बाजार गिरावट जारी है। वहीं भारतीय टेक शेयर इस समय सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इसमें जोमैटो, पेटीएम, नायका जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि इसके बावजूद अभी भी कुछ टेक शेयर मजबूती से बाजार में ट्रेड कर रहे हैं। ऐसी कंपनियों में डिजिटल मैप प्रोवाइडर सीई इंफो सिस्टम शामिल है। गिरूवार को यह NSE पर 2.03% बढ़कर 1,505 रुपये पर बंद हुआ।

Open Flip
अमेरिका में भी महंगाई चरम सीमा पर, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं
Thu, Mar 10, 2022 9:15 PM

अमेरिका में भी महंगाई चरम सीमा पर, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं

कोरोना महामारी के बाद रुस-यूक्रेन क्राइसिस के वजह से पुरी दुनिया में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी महंगाई मार झेल रहा है। अमेरिका में महंगाई दर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। गैस, भोजन और आवास की बढ़ती लागत के कारण कंज्यूमर इन्फ्लेशन पिछले वर्ष की तुलना में 7.9% बढ़ी है, जो अमेरिका में 1982 के बाद से किसी एक साल के दौरान दर्ज हुई सबसे तेज उछाल है।

Open Flip
बालाजी एमाइंस के शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया अच्छा रिटर्न
Thu, Mar 10, 2022 9:07 PM

बालाजी एमाइंस के शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया अच्छा रिटर्न

बालाजी एमाइंस के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 1,00,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 3 रुपये से बढ़कर करीब 3,000 रुपये तक पहुंच गए हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 11 लाख रुपये से भी ज्यादा का मुनाफा कराया है। जानकारी के लिेए बता दें कि बालाजी एमाइंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5,220 रुपये है।

Open Flip
रिलायंस के इस शेयर में खूब हो रही है खरीददारी
Thu, Mar 10, 2022 8:06 PM

रिलायंस के इस शेयर में खूब हो रही है खरीददारी

बीते दो कारोबारी दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में निवेशकों ने काफी रुची दिखाई है। इन दो दिनों में रिलायंस के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी आई है। वहीं, इसका मार्केट कैपिटल भी 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है। फिलहाल, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 2393.25 रुपए है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 1.68 फीसदी की तेजी आई है।

Open Flip
मुद्रास्फीति रिपोर्ट के कारण Dow Jones में आई गिरावट, Apple भी 1.3% गिरा
Thu, Mar 10, 2022 7:57 PM

मुद्रास्फीति रिपोर्ट के कारण Dow Jones में आई गिरावट, Apple भी 1.3% गिरा

मुद्रास्फीति की एक प्रमुख रिपोर्ट के बाद गुरुवार सुबह Dow Jones futures में तेजी से गिरावट आई। रूस-यूक्रेन के बीच सीज फायरिंग अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट आई। आज के ट्रेड में Apple में 1.3% और Microsoft में 1.7% की गिरावट आई। इलेक्ट्रिक-वाहन लीडर टेस्ला ने गुरुवार की शुरुआत में 1% से अधिक तेजी के साथ कारोबार किया।

Open Flip
आपके रसोई घर पर भी पड़ सकता है यूक्रेन क्राइसिस का असर, जानें कैसे
Thu, Mar 10, 2022 7:51 PM

आपके रसोई घर पर भी पड़ सकता है यूक्रेन क्राइसिस का असर, जानें कैसे

रूस-यूक्रेन संकट के कारण पूरे विश्व में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिससे लोगों को काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह भारतीय बाजार में भी कई वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं, जिसका सीधा असर भारतीय परिवारों पर पड़ेगा। बता दें कि 80% से अधिक तेल भारत दूसरे देशों से आयात करता हैे और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इसने बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 से प्रत्येक में 3% की कटौती की है।

Open Flip
रेलवे ने 10 मार्च से बेडरोल और कंबल उपलब्ध कराने का फैसला किया
Thu, Mar 10, 2022 7:50 PM

रेलवे ने 10 मार्च से बेडरोल और कंबल उपलब्ध कराने का फैसला किया

भारतीय रेलवे ने आज यानी 10 मार्च से लिनन, कंबल और पर्दे उपलब्ध कराने की सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया। कोरोना महामारी के दौरान यात्रियों के बीच वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इन सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हालांकि भोजन और लिनन सेवा फिर से शुरू कर दी गई है, लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टर द्वारा यात्रियों के लिए रियायतें अभी भी निलंबित हैं।

Open Flip
देश के हर कोने तक पहुंचेगी डिजिटल टेक्नोलॉजी- वित्तमंत्री सीतारमण
Thu, Mar 10, 2022 7:43 PM

देश के हर कोने तक पहुंचेगी डिजिटल टेक्नोलॉजी- वित्तमंत्री सीतारमण

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान दिया है कि देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का लाभ देश के हर हिस्से को मिलना चाहिए। सरकार राज्यों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने पर विचार कर रही है जो कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आइडी-लेवल स्टार्टअप इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।

Open Flip
यूक्रेन युद्ध में अनिश्चितता के बीच ECB को हो रही है परेशानी
Thu, Mar 10, 2022 7:41 PM

यूक्रेन युद्ध में अनिश्चितता के बीच ECB को हो रही है परेशानी

European Central Bank(ECB ) ने गुरुवार को कहा की वह तीसरी तिमाही में परिसंपत्ति खरीद को समाप्त करने पर विचार कर रहा है। कंपनी अपने विस्तार के लिए तेजी से काम कर रही है लेकिन बढ़ती मुद्रास्फीति और यूक्रेन -रूस के बीच तनाव व्यवसाय को बाधित कर रहा है। नीति निर्माता पहले से ही अपनी संपत्ति की खरीद से जल्दी बाहर निकलने पर जोर दे रहे थे, इससे पहले ही मास्को ने अपना हमला शुरू कर दिया था।

Open Flip
एविएशन सेक्टर को क्लाइमेट गोल पर तत्काल एक्शन लेने की जरूरत : रिपोर्ट
Thu, Mar 10, 2022 7:35 PM

एविएशन सेक्टर को क्लाइमेट गोल पर तत्काल एक्शन लेने की जरूरत : रिपोर्ट

गुरुवार को, CA100+ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विमानन उद्योग को दुनिया के जलवायु लक्ष्य को लेकर तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है, जिसमें हवाई यात्रा में वृद्धि को कम करना और स्थायी विमानन ईंधन के उपयोग को तेजी से बढ़ाना शामिल है। पूर्व-औद्योगिक मानदंडों से ऊपर ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने में मदद करने के लिए कार्रवाई की आवश्यकता थी।

Open Flip
2022 में सबसे अधिक दबाव देखने वाले सेक्टर
Thu, Mar 10, 2022 7:31 PM

2022 में सबसे अधिक दबाव देखने वाले सेक्टर

🔸रियल एस्टेट- बीएसई रियल्टी इंडेक्स में इस साल 19.5% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस सेक्टर में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है। 🔸हेल्थकेयर- दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद हेल्थकेयर इंडेक्स में 13.3% की गिरावट दर्ज की गई है। 🔸इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- आईटी कंपनियों द्वारा लगातार रिक्तियां निकालने के बाद भी आईटी सेक्टर में 11.8% की गिरावट आई है।

Open Flip
कई प्राइवेटाइजेशन ट्रांसक्शन्स अब एक अच्छे पोजीशन पर हैं: तुहिन कांता पांडे
Thu, Mar 10, 2022 7:30 PM

कई प्राइवेटाइजेशन ट्रांसक्शन्स अब एक अच्छे पोजीशन पर हैं: तुहिन कांता पांडे

निवेश विभाग और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन(DIPAM ) के सचिव तुहिन कांता पांडे ने कहा है कि सरकार की बहुसंख्यक हिस्सेदारी बिक्री के कई प्राइवेटाइजेशन ट्रांसक्शन्स अब एक अच्छे पोजीशन पर हैं । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हाल ही में दो संगठनों, एयर इंडिया और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का सफलतापूर्वक निजीकरण किया है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon