Quess Corp के शेयर में 12 फीसद से ज्यादा की गिरावट
Thu, Feb 10, 2022 10:02 AM

Quess Corp के शेयर में 12 फीसद से ज्यादा की गिरावट

देश की सबसे बड़ी स्टाफिंग कंपनी Quess Corp ग्रुप के शेयरों में आज 12% से ज्यादा की गिरावट आई है। इसके पीछे का कारण कंपनी के CEO और बोर्ड मेंबर सूरज मोराजे का पद छोड़ना भी बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक मोराजे को इस कंमनी में अपना पद संभाले दो साल का समय हुआ था। खबर यह भी है कि जब तक नए CEO की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक कंपनी अंतरिम CEO नियुक्त कर सकती है।

Open Flip
सेंसेक्स में 202 अंकों का आया उछाल, निफ्टी 17,500 से ऊपर
Thu, Feb 10, 2022 9:53 AM

सेंसेक्स में 202 अंकों का आया उछाल, निफ्टी 17,500 से ऊपर

आरबीआई नीति के नतीजे से पहले 10 फरवरी को घरेलू बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक रुख दिखा है। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 201.82 अंक यानी 0.35% ऊपर 58667.79 पर और निफ्टी 61.90 अंक यानी 0.35% ऊपर 17525.70 पर था। आज लगभग 1274 शेयरों में तेजी आई, 678 शेयरों में गिरावट आई और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ओएनजीसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस आज निफ्टी 50 पर शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से कुछ हैं।

Open Flip
ऐसे चेक करें वेदान्त फैशन आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस
Thu, Feb 10, 2022 9:44 AM

ऐसे चेक करें वेदान्त फैशन आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

वेदान्त फैशन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट का स्टेटस बीएसई की वेबसाईट पर नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं। 1. बीएसई की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं। 2. इश्यू के प्रकार में से इक्विटी का चयन करें। 3. अब इश्यू नेम में Vedant Fashions Limited को चुनें। 4. एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। 5 अपना पैन नंबर दर्ज करे। 6. I am not a Robot' पर और 'सब्मिट' पर क्लिक करें।

Open Flip
क्या रहा आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
Thu, Feb 10, 2022 9:39 AM

क्या रहा आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लगातार 72वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

Open Flip
क्या होता है Index Funds, कैसे किया जा सकता है निवेश
Thu, Feb 10, 2022 9:35 AM

क्या होता है Index Funds, कैसे किया जा सकता है निवेश

म्यूचुअल फंड मार्केट में बेहद ही चर्चित फंड है Index Funds। इसमें आप SIP भी कर सकते हैं। इस फंड को काफी कम लागत में शुरु किया जा सकता है। इन्हें पैसिव फंड भी कहा जाता है। ये फंड उसी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं जिस इंडेक्स को ये ट्रैक करते हैं। इंडेक्स फंड, एक्टिवली मैनेज्ड फंड की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं।

Open Flip
आज के कारोबार में निवेशक इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह देते हैं
Thu, Feb 10, 2022 9:26 AM

आज के कारोबार में निवेशक इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह देते हैं

बुधवार क सेंसेक्स 657 अंक और निफ्टी 197.05 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी ने सर्वाधिक 4%, और इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो और भारती एयरटेल ब तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में रहें। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज के कारोबार में Abbott India, Lakshmi Machine, Rain Industries, Coal India, SBI Cards और Network18 Media जैसे शेयर तेजी दर्ज कर सकते हैं।

Open Flip
आज शेयर मार्केट में इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन
Thu, Feb 10, 2022 8:55 AM

आज शेयर मार्केट में इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

1. Berger Paints: कंपनी के आय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, हलांकि कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। 2. Aurobindo Pharma: इस कंपनी के मुनाफे में 80 फीसदी की गिरावट आई है। ACC के नतीजे मिलेजुले हैं. कंपनी के EBITDA मार्जिन में कमी आई है। 3. Petronet LNG: इस कंपनी को अनुमान से ज्यादा मुनाफा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में 39 फीसदी की बढ़त हुई है।

Open Flip
SGX Nifty दे रहा संकेत, आज भी हो सकती है भारतीय शेयर बाजार की तेज शुरुआत
Thu, Feb 10, 2022 8:35 AM

SGX Nifty दे रहा संकेत, आज भी हो सकती है भारतीय शेयर बाजार की तेज शुरुआत

आज यानी गुरुवार को ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत आते दिख रहे हैं। TECH शेयरों में तेजी के दम पर Dow Jones में 300 अंकों की शानदार तेजी दिख रही है। लगातार दूसरे दिन Nasdaq भी 2 परसेंट से ज्यादा चला है। दूसरी तरफ एशियाई बाजारों की भी अच्छी शुरुआत हुई है। SGX Nifty और Dow Futures दोनों 50 अंकों से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है।

Open Flip
तीसरे क्वार्टर में SAIL का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा
Thu, Feb 10, 2022 8:15 AM

तीसरे क्वार्टर में SAIL का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने बुधवार को दिसंबर 2021 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 4.1% बढ़कर 1528.54 करोड़ रुपए रहा है। आपको बतादें कि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1468.20 करोड़ रुपए था। दिसंबर 2021 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड इनकम 25,398.37 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,997.31 करोड़ रुपए थी।

Open Flip
आज इन दो शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर
Thu, Feb 10, 2022 8:00 AM

आज इन दो शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 657 अंकों की तेजी के साथ 58,465.97 पर बंद हुआ। वहीं, आज यानी गुरुवार की बात करें तो इन दो शेयरों पर बाजार की नजर रह सकती है। सिनेलाइन इंडिया लिमिटेड- कंपनी ने पूरे भारत में अतिरिक्त 27 स्क्रीनों के गठजोड़ की घोषणा की है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स- ग्लेनमार्क ने सैनोटाइज के साथ साझेदारी में कोविड-19 मरीजों के लिए फैबीस्प्रे लॉन्च किया है।

Open Flip
आईटीआर के नियमों में हुए अहम बदलाव
Wed, Feb 9, 2022 11:30 PM

आईटीआर के नियमों में हुए अहम बदलाव

आईटीआर फाइल करने के बाद उसमें सुधार करने को लेकर नया अपडेट हुआ है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, किसी टैक्सपेयर को एक असेसमेंट ईयर में सिर्फ एक बार अपने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) को अपडेट करने की परमिशन होगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन जे बी महापात्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open Flip
आने वाले समय में बढ़ेगी EV की मांगः डेलॉयड
Wed, Feb 9, 2022 11:01 PM

आने वाले समय में बढ़ेगी EV की मांगः डेलॉयड

डेलॉयट की तरफ से जारी वैश्विक ऑटोमोटिव उपभोक्ता अध्ययन रिपोर्ट, 2022 में कहा गया है कि आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की संख्या बढ़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब आवागमन वाले वाहनों को लेकर सोच बदल रही है और अब पहले से कहीं ज्यादा उपभोक्ता इलेक्ट्रिक (EV) एवं हाइब्रिड वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Open Flip
ITC होटल्स ने होटल सेवाओं के लिए लॉन्च किया नया एप
Wed, Feb 9, 2022 11:00 PM

ITC होटल्स ने होटल सेवाओं के लिए लॉन्च किया नया एप

Indian Tobacco Company(ITC) ने अपनी होटल सेवाओं जैसे कमरे, रेस्ट्रॉन्ट रिजर्वेशन, भोजन वितरण, टेकअवे, और लॉयलिटी मेम्बरशिप के लिए एक एप लॉन्च किया है। एप दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, आगरा, जयपुर, वडोदरा, आदि सहित 14 शहरों में भोजन वितरण और टेकअवे को पूरा करेगा।

Open Flip
2018-20 में बेरोजगारी के कारण 25000 से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या
Wed, Feb 9, 2022 10:53 PM

2018-20 में बेरोजगारी के कारण 25000 से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या

संसद में बजट सत्र के दौरान एक बहस में केंद्र सरकार ने यह बताया कि साल 2018 से लेकर 2020 तक भारत में बेरोजगारी के कारण 25000 से ज्यादा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। सरकार ने ऊपरी सदन को बताया कि बेरोजगारी के कारण 9,140 लोग और दिवालियापन या कर्ज के कारण 16,091 लोग मारे गए।

Open Flip
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में पहली बार SIP की संख्या 5 करोड़ के पार
Wed, Feb 9, 2022 10:45 PM

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में पहली बार SIP की संख्या 5 करोड़ के पार

म्यूचुअल फंड (MF) इंडस्ट्री में सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करने वाले खातों की कुल संख्या जनवरी में पांच करोड़ को पार कर गई। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, MF इंडस्ट्री ने जनवरी में 14 लाख नए SIP खाते जोड़े। हालांकि इसके पिछले 5 महीनों में औसतन हर महीने 24 लाख नए SIP खाते जुड़ रहे थे।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon