Adani Wilmar के शेयरों में लगातर चौथे दिन तेजी
Fri, Feb 11, 2022 2:40 PM

Adani Wilmar के शेयरों में लगातर चौथे दिन तेजी

भले ही Adani wilmar के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही हो लेकिन उसके बाद शेयरों की तेजी थमती नजर नहीं आ रही है। Adani wilmar के शेयर इंट्राडे में 9% तक तेजी आई और कंपनी के शेयर 419 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि बाद में Adani wilmar के शेयरों में प्रॉफिटबुकिंग हुई और ये नीचे आ गए। दोपहर 12.27 मिनट पर Adani wilmar के शेयर 0.23% तेजी के साथ 387.15 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

Open Flip
एक बार फिर एन. चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन
Fri, Feb 11, 2022 2:24 PM

एक बार फिर एन. चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन

एन चंद्रशेखर को एक बार फिर से टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर चुन लिया गया है। शुक्रवार को टाटा संस के बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें चंद्रशेखर का कार्यकाल 5 साल बढ़ाने का फैसला लिया गया। चंद्रशेखर को साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन पहली बार बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को खत्म हो रहा था।

Open Flip
32 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा रबर का भाव
Fri, Feb 11, 2022 2:20 PM

32 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा रबर का भाव

अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने का असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। एग्री कमोडिटी में मक्के और धनिया दोनों में ही गिरावट देखी जा रही है लेकिन रबर की कीमतें 32 हफ्तों की ऊंचाई पर जा पहुंची हैं। इंटरनेशनल मार्केट में रबर के भाव चढ़े है। 32 हफ्तों की ऊंचाई पर इसकी कीमते पहुंची है। टोकियो में 253.8 येन तक भाव पहुंचे है। थाई रबर शीट के दाम 70.50 भाट तक पहुंचे।

Open Flip
इस देश में मिल रहा है 1.86 रुपये लीटर पेट्रोल
Fri, Feb 11, 2022 2:10 PM

इस देश में मिल रहा है 1.86 रुपये लीटर पेट्रोल

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से कहीं पेट्रोल की कीमत आसमान छू रहीं है तो कहीं पेट्रोल पानी जितना सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें, सबसे मंहगा पेट्रोल हांगकांग में है जो की भारतीय रुपये के रूप में 202.40 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल वेनुजुएला में है वहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए 1.86 रुपये ही देने पड़ते हैं। और इन कीमतों में अंतर का कारण है पेट्रोल के लिए देश में विभिन्न टैक्स और सब्सिडी।

Open Flip
गुजरात के 25 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर
Fri, Feb 11, 2022 2:00 PM

गुजरात के 25 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर

आज, टोरेंट पावर ने घोषणा की है कि उसने ब्लू डायमंड प्रॉपर्टीज और बलरामपुर चीनी मिल्स के साथ विजुअल परसेप्ट सोलर प्रोजेक्ट की 100% इक्विटी शेयर कैपिटल के अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया है। टोरेंट पावर ने आगे कहा कि लॉन्ग टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट में, अधिग्रहण के लिए अनुमानित उद्यम मूल्य 163 करोड़ रुपये है, जो क्लोजिंग प्राइस एडजस्टमेंट के अधीन है।

Open Flip
देश के कई हिस्सों में ठप पड़ी एयरटेल की सेवा
Fri, Feb 11, 2022 1:55 PM

देश के कई हिस्सों में ठप पड़ी एयरटेल की सेवा

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिकायत की कि देशभर के कई हिस्सों में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप पड़ गई हैं। वहीं, एयरटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह उसकी सर्विस कुछ समय के लिए बाधित हो गईं। बाद में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।"

Open Flip
अमेरिकी मुद्रास्फीति के दबाव में गिरा बिटकॉइन
Fri, Feb 11, 2022 1:52 PM

अमेरिकी मुद्रास्फीति के दबाव में गिरा बिटकॉइन

बिटकॉइन में जारी चार दिवसीय तेजी पर गुरुवार को विराम लग गया। गुरुवार को बिटकॉइन 2.01% की गिरावट के साथ 45,532 डॉल पर आ गया। अमेरिकी मुद्रास्फीति के दबाव के कारण बिटकॉइन इंट्राडे पर 44,973 डॉलर से गिरकर 43,254 के निचले स्तर पर आ गया। NASDAQ 100 को ट्रैक करते हुए इंट्राडे पर वापसी करते हुए बिटकॉइन 45,837 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया और इसके बाद दोबारा से फिसल कर 44,000 डॉलर के लाल रंग में आ गया।

Open Flip
एक साल में इन चीनी स्टॉक ने निवेशकों को दिया 400% तक का रिटर्न
Fri, Feb 11, 2022 1:43 PM

एक साल में इन चीनी स्टॉक ने निवेशकों को दिया 400% तक का रिटर्न

पिछले 1 साल में Sir Shadi Lal Enterprises का स्टॉक 41.10 से 205 रुपये के स्तर पर पहुंचा, यानी 400% का रिटर्न, Shree Renuka Sugars का स्टॉक 9.65 से 38 रुपये प्रति शेयर हुआ, वहीं, triveni engineering का स्टॉक 71.70 से 278.05 रुपये के स्तर तक बढ़ा, और इसी अवधि में dwarikesh sugar का स्टॉक 27.05 से 98.55 रुपये पर पहुंचा। इनके भारी रिटर्न की वजह है चीनी की बढ़ती कीमत और सरकार से मिले फंडामेंटल स्पोर्ट।

Open Flip
जनवरी 2022 में 254,287 यात्री वाहनों की बिक्री हुई
Fri, Feb 11, 2022 1:36 PM

जनवरी 2022 में 254,287 यात्री वाहनों की बिक्री हुई

जनवरी 2022 में तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल समेत कुल 1,860,809 यूनिट यात्री का उटपदन हुआ था। जनवती में 2022 में कुल 25,4287 यूनिट्स यात्री वाहन बिके थे। 24,091 यूनिट तिपहिया वाहन बिके थे और दोपहिया वाहनों की 11,28,293 यूनिट्स बिकी थी। इसी अवधि के दौरान यात्री वाहनों का कुल उत्पादन 1,82,46,837 यूनिट रहा।

Open Flip
कैसे अमेरिका से प्रभावित हो रहा भारतीय शेयर बाजार
Fri, Feb 11, 2022 1:35 PM

कैसे अमेरिका से प्रभावित हो रहा भारतीय शेयर बाजार

जाने माने अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि अमेरिकी महंगाई दर में वृद्धि को रोकने के लिए फेडरल रिजर्व इस साल 7 बार ब्याज दरों में वृद्धि करेगा। महंगाई दर में वृद्धि से वाल स्ट्रीट में गिरावट देखने को मिली और इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। वहीं फेडरल रिजर्व ने कहा की जुलाई की शुरुआत तक ब्याज दरों को पूरे 1% तक बढ़ाने का वे समर्थन करते हैं। और ऐसे में बाजार में और गिरावट दर्ज होगी।

Open Flip
जनवरी 2022 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री का आकड़ा 254,287 यूनिट तक पहुंचा
Fri, Feb 11, 2022 1:29 PM

जनवरी 2022 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री का आकड़ा 254,287 यूनिट तक पहुंचा

जनवरी 22 के महीने में तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल सहित पैसेंजर वाहनों का कुल उत्पादन 1,860,809 यूनिट का रहा। वहीं, जनवरी 22 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री 254,287 यूनिट की थी। जनवरी 22 में तिपहिया वाहनों की बिक्री 24,091 यूनिट थी। जनवरी 22 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,128,293 यूनिट थी। इसी अवधि में पैसेंजर वाहनों का कुल उत्पादन 18,246,837 यूनिट का रहा।

Open Flip
रुपये के नोटों से कैसे अलग होगा डिजिटल रुपया
Fri, Feb 11, 2022 1:25 PM

रुपये के नोटों से कैसे अलग होगा डिजिटल रुपया

आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बताया कि केन्द्रीय बैंक अपनी डिजिटल करेंसी लाने में कोई जल्दबाजी नहीं करेगा। आपके और एक लोकल स्ट्रीट वेंडर के बीच डिजिटल मुद्रा का लेनदेन तत्काल होगा। सेंट्रल बैंक डेजीतल करेंसी से आपको वॉलेट में करेंसी नोट या सिक्के रखने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। भौतिक मुद्रा ना तो गायब होगी और ना ही जल्दी में इसे बदला जाएगा।

Open Flip
PolicyBazaar के शेयर में आई गिरावट, निवेशकों के लिए क्या है राय
Fri, Feb 11, 2022 1:25 PM

PolicyBazaar के शेयर में आई गिरावट, निवेशकों के लिए क्या है राय

स्टॉक मार्केट में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान PolicyBazaar के शेयरों में 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है। शेयर एनएसई पर 28 रुपये की गिरावट के साथ खुले और 775 रुपये के निचले स्तर तक गए। एक्सपर्ट की मानें तो यह निवेशकों के लिए एक लॉन्ग टर्म निवेश का मौका है।

Open Flip
कमजोर तिमाही परिणाम के चलते Dr Lal Pathlabs के शेयरों में आई गिरावट
Fri, Feb 11, 2022 1:18 PM

कमजोर तिमाही परिणाम के चलते Dr Lal Pathlabs के शेयरों में आई गिरावट

Dr Lal Pathlabs के शेयर आज धीमी गति से कारोबार कर रहे थे क्योंकि कंपनी ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए कमजोर परिणाम की सूचना दी थी। कंपनी ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में 58.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ पोस्ट किया, जबकि पिछले साल के लिए यह 95.90 करोड़ रुपये था। चालू तिमाही के लिए इसके कुल राजस्व में 497 करोड़ रुपये पर सालाना 9.8% की वृद्धि देखी गई है।

Open Flip
PAT में 69% वृद्धि के बावजूद, टाटा केमिकल्स के शेयरों में आई गिरावट
Fri, Feb 11, 2022 1:11 PM

PAT में 69% वृद्धि के बावजूद, टाटा केमिकल्स के शेयरों में आई गिरावट

अक्टूबर-दिसंबर में कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ में अच्छी वृद्धि दर्ज करने के बावजूद टाटा केमिकल्स के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए कर के बाद समेकित लाभ(PAT) में 69.39 प्रतिशत के साथ 340 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 200.72 करोड़ रुपये था।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon