Supreme Industries ने Indian Oil Corporation से जुटाए 170 करोड़ रुपये
Thu, Mar 3, 2022 7:15 PM

Supreme Industries ने Indian Oil Corporation से जुटाए 170 करोड़ रुपये

Supreme Industries Ltd ने घोषणा की है कि उसने Indian Oil Corporation से 170 करोड़ रुपये मूल्य के 735186, 10 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ़ इंटेंट(LOI) प्राप्त किया है। कंपनी का कहना है कि इसका एक्सेक्यूशन 12 महीने के भीतर होगा। इस कदम से कंपनी के समग्र एलपीजी सिलेंडरों की मौजूदा स्थापित क्षमता का पूर्ण उपयोग करने में आसानी होगी।

Open Flip
Huawei कंपनी पर लगा 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप
Thu, Mar 3, 2022 7:05 PM

Huawei कंपनी पर लगा 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप

इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को बताया कि उसने मल्टीनेशनल टेलीकॉम ग्रुप Huawei से जुड़े कई परिसरों पर की गई रेड के दौरान 400 करोड़ रुपये की आय की हेराफेरी को पकड़ा है। ग्रुप की शेयरहोल्डिंग पड़ोसी देश की विदेशी इकाई के पास मौजूद है। यह छापे दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरू के ऑफिस में मारे गए हैं। रेड के दौरान मुख्य अधिकारियों के आवासीय परिसरों को कवर किया गया है।

Open Flip
15 मार्च से टैक्स कलेक्शन और रेवेन्यू रिसिप्ट की होगी दैनिक निगरानी
Thu, Mar 3, 2022 7:00 PM

15 मार्च से टैक्स कलेक्शन और रेवेन्यू रिसिप्ट की होगी दैनिक निगरानी

वित्त मंत्रालय 15 मार्च से सरकारी घाटे को नियंत्रित करने लिए, टैक्स कलेक्शन के साथ ही रेवेन्यू रिसिप्ट की दैनिक निगरानी शुरू करेगा। यह कदम LIC के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के स्थगित होने की संभावना के बाद उठाया गया। सरकार चालू वित्त वर्ष में 78,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस फर्म में 5%हिस्सेदारी बेचकर 63,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही थी।

Open Flip
2024 तक अमेरिका में Civica लांच कर सकता है कम लागत वाला इंसुलिन
Thu, Mar 3, 2022 6:58 PM

2024 तक अमेरिका में Civica लांच कर सकता है कम लागत वाला इंसुलिन

दवा निर्माता Civica ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसका लक्ष्य 2024 तक अमेरिका में इंसुलिन के पॉकेट-फ्रेंडली वर्जन लॉन्च करने का है। इससे डाइबिटीज के रोगियों को मदद मिलेगी जो लाइफ सस्टेनिंग दवा के लिए उच्च कीमतों से जूझ रहे हैं। Civica को 2018 में लॉन्च किया गया था और इसका मिशन जेनेरिक दवाएं बनाना और उन्हें जनता तक पहुंचाना है।

Open Flip
एशियाई शेयरों का मूल्यांकन मार्च 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
Thu, Mar 3, 2022 6:10 PM

एशियाई शेयरों का मूल्यांकन मार्च 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

फरवरी के अंत में एशियाई इक्विटी का मूल्यांकन 23 महीने के निचले स्तर तक गिर गया है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के आसपास की भू-राजनीतिक अनिश्चितता और इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीति को सख्त करने की संभावना के कारण, शेयर बाजार काफी भरी हो गया। इसके बावजूद कुछ विश्लेषकों को उम्मीद है की बाजार में सुधार होगा।

Open Flip
शुक्रवार को इन दो कंपनियों पर रहेगी बाजार की नजर
Thu, Mar 3, 2022 6:04 PM

शुक्रवार को इन दो कंपनियों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। ऐसे में शुक्रवार को इन दो कंपनियों पर बाजार की नजर रह सकती है । ✅ इन्फोसिस - इन्फोसिस ने रोलैंड-गैरोस के साथ अपनी साझेदारी को और पांच साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। ✅टाटा एलेक्सी - टाटा एलेक्सी और एडवांस्ड सेमीकंडक्टर समाधानों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ने आज एक अत्याधुनिक डिजाइन केंद्र पर अपने सहयोग की घोषणा की।

Open Flip
फाइनेंशियल स्टार्टअप जुपिटर ने 30 करोड़ रुपये के ESOP लेनदेन दर्ज किए
Thu, Mar 3, 2022 5:55 PM

फाइनेंशियल स्टार्टअप जुपिटर ने 30 करोड़ रुपये के ESOP लेनदेन दर्ज किए

डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस स्टार्टअप जुपिटर ने अपने कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्टॉक विकल्प की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। कंपनी के दो लिक्विडिटी ट्रांजैक्शन करीब 30 करोड़ रुपये तक हो गए हैं।अक्टूबर 2021 तक जुपिटर स्टील्थ मोड में था। वहीं कंपनी ने 2019 में अपनी स्थापना के बाद से कुल 8,00,000 यूजर्स जोड़े हैं और बैंक खाते प्रदान करने के लिए Fed के साथ कोलैबोरेट किया है।

Open Flip
आज के कारोबार में सर्वाधिक उतार-चढ़ाव दर्ज करने वाले शेयर
Thu, Mar 3, 2022 5:54 PM

आज के कारोबार में सर्वाधिक उतार-चढ़ाव दर्ज करने वाले शेयर

अत्यधिक अस्थिर बाजार में निफ्टी के 16,500 के नीचे जाने के कारण 3 मार्च को बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट आई। ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा। आज के कारोबार में सर्वाधिक उतार-चढ़ाव दर्ज करने वाले शेयरों में 1]ओएनजीसी। सीएमपी: 170.45 रु⬆️ 2]वोडाफोन आइडीया। सीएमपी: 11.05 रु⬆️ 3]मुकंद। सीएमपी: 135.10 रु⬆️ 4]मुथुट फाइनेंस। सीएमपी: 1,420 रु⬆️ 5]वेदांता। सीएमपी: 395.35 रु⬆️ शामिल रहें।

Open Flip
कच्चे तेल की तेजी ने शेयर बाजार की निकाली हेकड़ी, शाम तक अपनी बढ़त गंवाई
Thu, Mar 3, 2022 5:48 PM

कच्चे तेल की तेजी ने शेयर बाजार की निकाली हेकड़ी, शाम तक अपनी बढ़त गंवाई

रूस-यूक्रेन तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके चलते गुरुवार को शेयर बाजार शाम होते-होते अपनी शुरूआती बढ़त गंवा दी। गुरूवार सुबह के कारोबार में सेंसेक्स तेजी पकड़ी थी, लेकिन शाम में अपनी बढ़त गवां दी और 366.22 अंक गिरकर 55,102.68 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 107.90 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 16,498.05 पर बंद हुआ।

Open Flip
दुर्घटना क्लेम के जल्द निपटान के लिए सड़क मंत्रालय ने बनाए नियम
Thu, Mar 3, 2022 5:43 PM

दुर्घटना क्लेम के जल्द निपटान के लिए सड़क मंत्रालय ने बनाए नियम

मोटर दुर्घटना दावा न्‍यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा दावों के जल्द निपटान के लिए नए नियम जारी किये है।सड़क मंत्रालय ने आज यानी बृहस्पतिवार को कहा कि नए नियम में दावों के जल्द निपटान को लेकर विभिन्न पक्षों के लिये समय-सीमा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट और इसकी सूचना की प्रक्रिया तय की गयी है।

Open Flip
रूस के स्टॉक एक्सचेंज पर लगातार चौथे दिन लगा रहा ताला
Thu, Mar 3, 2022 5:33 PM

रूस के स्टॉक एक्सचेंज पर लगातार चौथे दिन लगा रहा ताला

गुरुवार को भी रूस के स्टॉक मार्केट में ताला लटका रहा। ऐसा लगातार चौथे दिन हुआ है। रूस के केंद्रीय बैंक 'बैंक ऑफ रशिया' ने बुधवार को ही इस बारे में बयान दिया था। उसने कहा था कि कुछ अपवादों को छोड़ मॉस्को एक्सचेंज में गुरुवार को ट्रेडिंग नहीं होगी। न तो डेरिवेटिव में और न ही स्टॉक्स में ट्रेडिंग होगी। आपको बता दें कि यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी।

Open Flip
आज भारत की जरूरत है ‘मेक इन इंडिया’, उधोग जगत निभाए अहम भूमिकाः मोदी
Thu, Mar 3, 2022 5:22 PM

आज भारत की जरूरत है ‘मेक इन इंडिया’, उधोग जगत निभाए अहम भूमिकाः मोदी

कोरोना वायरस हो या हाल ही में अफगानिस्तान पर हुए कब्जे दोनों ने पूरी दुनिया को यह बता दिया है कि देश को आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधोग जगत से आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत की जरूरत है ‘मेक इन इंडिया’ और यह हमारी क्षमता दिखाने का अवसर देता है।

Open Flip
इन एजेंसियों ने रूस की सॉवरेन रेटिंग को घटाया
Thu, Mar 3, 2022 5:18 PM

इन एजेंसियों ने रूस की सॉवरेन रेटिंग को घटाया

सॉवरेन रेटिंग को रेटिंग एजेंसी फिच और मूडीज ने घटा दिया है। एजेंसियों ने रूस के लिए स्टेटस को छह पायदान घटा दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों की वजह से उसकी कर्ज को लेकर स्थिति से निपटने की क्षमता को लेकर संदेह पैदा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसने अर्थव्यवस्था को भी कमजोर किया है। वहीं, रूस के वित्तीय बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है।

Open Flip
OYO ने प्रकाश पडरिया को चीफ इनफॉरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर नियुक्त किया
Thu, Mar 3, 2022 5:15 PM

OYO ने प्रकाश पडरिया को चीफ इनफॉरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर नियुक्त किया

गुरुवार को आईपीओ-बाउंड OYO ने प्रकाश पडरिया को आईटी और सुरक्षा टीमों के लिए चीफ इनफॉरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की। वह विशेष रूप से आईटी और साइबर सुरक्षा सेवाओं के लिए काम करने वाली टीमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे। प्रकाश पडरिया साइबर सुरक्षा कार्यों को बढ़ाने के लिए बिग डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का लाभ उठाने की जवाबदेही लेंगे।

Open Flip
Add shop ई-रिटेल ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 22 नई फ्रेंचाइजी शुरू किए
Thu, Mar 3, 2022 4:57 PM

Add shop ई-रिटेल ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 22 नई फ्रेंचाइजी शुरू किए

ऐड-शॉप ई-रिटेल ने फरवरी में 2 नए राज्यों, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 22 नई फ्रेंचाइजी का उद्घाटन किया। फर्म ने विशेष रूप से आंध्र प्रदेश में 12 नई फ्रेंचाइजी और तमिलनाडु में 10 फ्रेंचाइजी खोले हैं, क्योंकि इन सभी राज्यों में बड़े अवसरों का अनुमान लगाया गया है। इसके जरिये फर्म अपने ग्राहकों के बीच उनके दरवाजे पर सामान पहुंचाने के लिए एक मजबूत सप्लाई चेन विकसित करेगा।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon