झुनझुवाला के पसंदीदा शेयर को ब्रोकरेज हाउस ने टॉप पिक में शामिल किया
Thu, Mar 3, 2022 3:36 PM

झुनझुवाला के पसंदीदा शेयर को ब्रोकरेज हाउस ने टॉप पिक में शामिल किया

ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने मार्च महीने के लिए अपनी टॉप पिक में Federal Bank को शामिल किया है। यह शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी है। ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि बैंक की लायबिलिटी फ्रेंचाइजी मजबूत बनी हुई हैं। वहीं, इसका रीस्ट्रक्चरिंग लेवल भी कंट्रोल में है।

Open Flip
प्रतिबंध का बड़ा असर! रुस की करेंसी रूबल पर भारी पड़ा बिटकॉइन
Thu, Mar 3, 2022 3:35 PM

प्रतिबंध का बड़ा असर! रुस की करेंसी रूबल पर भारी पड़ा बिटकॉइन

यूक्रेन पर रुस द्वारा किए गए हमले के बाद यूरोपीय और अन्य देशों ने रुस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। जिसका असर दिखने लगा है। अब इसी बीच बिटकॉइन (Bitcoin) रूस की करेंसी रूबल (Rubble) से आगे निकल गया है। दरअसल, बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन रूबल से ज्यादा हो गया है। हालांकि रूस के केंद्रीय बैंक ने इसे संभालने की कोशिश की है। लेकिन, रूसी केंद्रीय बैंक पर भी प्रतिबंध लगने से उसकी क्षमता कम हो गई है।

Open Flip
एक साल के हाई पर पहुंचा Vedanta का शेयर, क्या करें निवेशक खरीदें या बेचें
Thu, Mar 3, 2022 3:25 PM

एक साल के हाई पर पहुंचा Vedanta का शेयर, क्या करें निवेशक खरीदें या बेचें

Vedanta का शेयर आज करीब 1 फीसदी मजबूत होकर 401 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो शेयर के लिए 1 साल का नया हाई है। Vedanta ने निवेशकों को डबल डिजिट में रिटर्न दिया है। फिलहाल कंपनी ने इंटरिम डिविडेंड देने का एलान किया है, जिससे आज शेयर को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत है। ग्लोबल ब्रोकरोज हाउस सिटी ने शेयर में निवेश की सलाह दी है और 435 रुपये का अगला टारगेट रखा है।

Open Flip
स्पेन के सर्विस सेक्टर ऑपरेशन में कोविड की वजह से आई गिरावट के बाद हुई बढ़त
Thu, Mar 3, 2022 3:20 PM

स्पेन के सर्विस सेक्टर ऑपरेशन में कोविड की वजह से आई गिरावट के बाद हुई बढ़त

स्पेन के सर्विस सेक्टर के ऑपरेशन में जनवरी में मामूला गिरावट आई। यह COVID-19 के Omicron वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए ट्रैवलिंग और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण हुआ। लेकिन उसके बाद फरवरी में फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं सर्विस कंपनियों के IHS मार्किट का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) फरवरी में बढ़कर 56.6 हो गया, जो कि जनवरी-2022 में 46.6 था।

Open Flip
लेमन ट्री और शैले होटल्स जैसे हॉस्पिटैलिटी शेयरों में आई तेजी
Thu, Mar 3, 2022 3:06 PM

लेमन ट्री और शैले होटल्स जैसे हॉस्पिटैलिटी शेयरों में आई तेजी

आज के कारोबार में हॉस्पिटैलिटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हॉस्पिटैलिटी शेयर लेमन ट्री में 7 फीसदी तक की तेजी आई है। वहीं, शैले होटल्स इंट्राडे में 10 फीसदी तक भागा है। इसी तरह Speciality Restaurants, Westlife Development और Indian Hotels भी टॉप गेनर में रहे है।जानकारों का कहना है कि यह उछाल कोविड के चलते लागू प्रतिबंधों को हटाए जाने के कारण आया है।

Open Flip
इन्फो एज के शेयरों को लेकर बुलिश है आनंद राठी
Thu, Mar 3, 2022 3:05 PM

इन्फो एज के शेयरों को लेकर बुलिश है आनंद राठी

डोमेस्टिक ब्रोकरेज एंड रिसर्च फर्म आनंद राठी इन्फो एज (नौकरी) के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। उन्होनें निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिए 5,450 के लक्ष्य मूल्य और एक महीने के लिए 4,250 रुपये के स्टॉपलॉस (संभावित 17% ऊपर) के लिए निवेश करने का सुझाव दिया है। एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 8% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 2022 में अब तक कंपनी का शेयर 18% गिर चुका है।

Open Flip
कृषि-तकनीक क्षेत्र ने 2017-2019 के दौरान 6600 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई
Thu, Mar 3, 2022 2:55 PM

कृषि-तकनीक क्षेत्र ने 2017-2019 के दौरान 6600 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई

भारत में ग्रामीण इकोसिस्टम उन्नत कृषि-तकनीक सेवाओं और नए खाद्य उत्पादों के रूप में विकसित हो रहा है। 2017-2020 के दौरान, इस क्षेत्र ने लगभग 6600 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया है, जो कि प्रति वर्ष 50% से भी अधिक है। इसको लेकर Bain और CII का कहना है कि, यह क्षेत्र 2015 से 11% की CAGR से लगातार बढ़ रहा है।

Open Flip
बैंकिंग सेक्टर के इन शेयरों पर ब्रोकरेज ने जताया भरोसा
Thu, Mar 3, 2022 2:55 PM

बैंकिंग सेक्टर के इन शेयरों पर ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

ब्रोकरेज कंपनी Macquarie ने HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, Bank of Baroda और IndusInd Bank के शेयरों पर भरोसा जताया है। कंपनी ने HDFC Bank में खरीदारी के लिए 2005 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, ICICI में खरीदारी के लिए 1000 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। SBI में 665 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है।

Open Flip
फरवरी में बेरोजगारी दर 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची
Thu, Mar 3, 2022 2:38 PM

फरवरी में बेरोजगारी दर 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी(CMIE) की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.1% पहुंची। जो कि 6 महीने का उच्च स्तर है। वहीं, इससे पहले जनवरी 2022 में बेरोजगारी की दर 6.57% थी, जो 10 महीनों में सबसे कम है। रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी दर बढ़ने के मामले में ग्रामीण इलाकों को राहत नहीं हुई है और इसकी वजह है बढ़ती मंहगाई। इसके विपरीत शहरों में बेरोजगारी दर घटी है।

Open Flip
इस राज्य में भी शुरू होने जा रही है पुरानी पेंशन योजना
Thu, Mar 3, 2022 2:28 PM

इस राज्य में भी शुरू होने जा रही है पुरानी पेंशन योजना

हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन योजना की शुरुआत होने वाली है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए मुख्य सचिव राम सुबाग सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विधानसभा में यह घोषणा की।

Open Flip
ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नया उद्यम पेश करेगी एमजी मोटर्स
Thu, Mar 3, 2022 2:28 PM

ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नया उद्यम पेश करेगी एमजी मोटर्स

एमजी मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए एमजी चार्ज नाम का नया उद्यम पेश किया है। इसका उद्देश्य पूरे भारत में 1,000 दिनों में 1,000 चार्जर स्थापित करना है। इस नए उद्यम के अंतर्गत कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अधिक सामान्य रूप से इस्तेमाल होने वाले 1,000 एसी फास्ट टाइप 2 चार्जर की स्थापना करेगी। यह वर्तमान और भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होंगे।

Open Flip
Amazon और फ्यूचर ग्रुप कानूनी विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत पर सहमत
Thu, Mar 3, 2022 2:25 PM

Amazon और फ्यूचर ग्रुप कानूनी विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत पर सहमत

भारत के दूसरे सबसे बड़े रिटेलर फ्यूचर ग्रुप और Amazon.com Inc ने कानूनी विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत करने पर सहमति जताई।अमेजॉन के वकील गोपाल सुब्रमण्यम ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सुझाव दिया कि, दोनों पक्ष को बातचीत के लिए सहमत होना चाहिए। यह विवाद बहुत लंबे समय से खींच रहा है। कोर्ट के अनुसार , दोनों पक्षों को समाधान तक पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं।

Open Flip
जमशेदजी टाटा जयंतीः जानिये रतन टाटा ने क्या कहा?
Thu, Mar 3, 2022 2:18 PM

जमशेदजी टाटा जयंतीः जानिये रतन टाटा ने क्या कहा?

जमशेदजी टाटा की 183वीं जयंती के अवसर पर टाटा समूह के चेयरमैन ने ट्वीट किया, “श्री जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा, अपनी नैतिकता, मूल्य और निस्वार्थता प्रदान की है, जिसने हजारों नागरिकों को गरिमा और आजीविका प्रदान की है। टाटा समूह के सभी कर्मचारियों को हमारे संस्थापक की जयंती पर मेरी शुभकामनाएं।"

Open Flip
विंटर पैरालंपिक में लगा रूस, बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध
Thu, Mar 3, 2022 2:17 PM

विंटर पैरालंपिक में लगा रूस, बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध

रूस के यूक्रेन पर हमले की वजह से अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को विंटर पैरालंपिक से प्रतिबंध कर दिया है। हालांकि पहले IPC ने उनके देश के नाम और ध्वज का इस्तेमाल न करने की शर्त से उन्हें खेलने की अनुमति दे दी थी। लेकिन कड़ी आलोचना के चलते उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। और IPC ने अब रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों पर खेलने से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

Open Flip
हीरो मोटोकॉर्प ने रीमा जैन को चीफ इनफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर नियुक्त किया
Thu, Mar 3, 2022 2:05 PM

हीरो मोटोकॉर्प ने रीमा जैन को चीफ इनफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर नियुक्त किया

दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने डिजिटाइजेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट रीमा जैन को अपना नया चीफ इनफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर नियुक्त किया है। रीमा जैन के पास विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप में करीब दो दशकों का अनुभव है।वह टेक्नोलॉजी बिजनेस ट्रांसफॉरमेशन का नेतृत्व करने के लिए 1 मार्च 2022 से हीरो मोटोकॉर्प में शामिल हो गई हैं।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon