डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट
Thu, Mar 3, 2022 8:04 PM

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से भारतीय रुपये में कमजोरी आई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76 के स्तर के करीब पहुंच गया। बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.95/डॉलर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 75.76/डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 75.60 का उच्चतम और 75.9 ka निम्नतम स्तर देखा। अंत में यह 75.95 पर बंद हुआ।

Open Flip
2022 में अपने विस्तार के लिए Ghana mining फंड करेगी 60 मिलियन डॉलर का निवेश
Thu, Mar 3, 2022 8:00 PM

2022 में अपने विस्तार के लिए Ghana mining फंड करेगी 60 मिलियन डॉलर का निवेश

Ghana mining रॉयल्टी के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार फंड ने इस साल सोने के प्रोडूसर, पश्चिम अफ्रीकी देश के अंदर और बाहर की सभी कंपनियों में कुल 60 मिलियन डॉलर तक निवेश करने की योजना बनाई है। पिछले हफ्ते टोरंटो और फ्रैंकफर्ट में सूचीबद्ध असांटे गोल्ड कॉरपोरेशन में मिनरल्स इनकम इन्वेस्टमेंट फंड (MIIF) द्वारा लगभग 20 मिलियन डॉलर मूल्य के शेयर खरीदे गए, जो Ghana की Bibiani Gold Mine का संचालन करता है।

Open Flip
अप्रैल में पेन्ट की कीमतों में हो सकती है 5% की बढ़ोतरी: इंडिगो पेंट्स
Thu, Mar 3, 2022 7:52 PM

अप्रैल में पेन्ट की कीमतों में हो सकती है 5% की बढ़ोतरी: इंडिगो पेंट्स

इंडिगो पेंट्स के सिएमडी ने बताया है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर साल्वेन्ट-बेस्ड पेन्ट पर भी पड़ेगा। उनकी कंपनी के उत्पादों की बिक्री पर इसका बहुत सीमित प्रभाव पड़ेगा क्योंकि उद्योग में शामिल अन्य लोगों के विपरीत उनके पास साल्वेन्ट-बेस्ड पेंट उत्पाद सीमित है। कंपनी मूल्यों में वृद्धि किए बिना शॉर्ट टर्म से बाहर आना चाहती थी। जिओ-पॉलिटिकल टेंशन्स के जारी रहने से तेल की कीमतें बढ़ती रहेंगी।

Open Flip
Eveready इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा
Thu, Mar 3, 2022 7:45 PM

Eveready इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

डाबर की प्रमोटर बर्मन फैमिली की तरफ से अधिग्रहण की पेशकश के बाद एवरेडी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आदित्य खेतान और मैनेजिंग डायरेक्टर अमृतांशु खेतान ने इस्तीफा दे दिया है। बैटरी और फ्लैशलाइट बनाने वाली कंपनी Eveready ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की है। वहीं कंपनी के नए एमडी के रूप में सुवामॉय साहा का नाम सामने आ रहा है। बर्मन समूह ने एवरेडी को 1.89 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए खुला ऑफर दिया था।

Open Flip
रूस-यूक्रेन के युद्ध ने किया भारतीय कमोडिटी के एक्सपोर्ट को बाधित
Thu, Mar 3, 2022 7:45 PM

रूस-यूक्रेन के युद्ध ने किया भारतीय कमोडिटी के एक्सपोर्ट को बाधित

रूस-यूक्रेन का युद्ध भारतीय कमोडिटी के एक्सपोर्ट को बाधित कर रहा है। पोर्ट में व्यवधान और भुगतान में देरी के कारण शिपमेंट में देरी हो रही है। भारत से विभिन्न उत्पादों के लिए रूस एक महत्वपूर्ण एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है, जो 2020-21 में 8.1 बिलियन डॉलर के कुल बाइलेटरल व्यापार में से 2.5 बिलियन डॉलर से अधिक का हिस्सा रखता है । साथ ही यूक्रेन भारतीय एक्सपोर्ट के लिए एक उभरता हुआ बाजार भी है।

Open Flip
कमजोर बिक्री की घोषणा के बाद Snowflake Inc. के शेयरों आई गिरावट
Thu, Mar 3, 2022 7:37 PM

कमजोर बिक्री की घोषणा के बाद Snowflake Inc. के शेयरों आई गिरावट

कमजोर बिक्री की घोषणा के बाद Snowflake Inc. के शेयरों में बुधवार के कारोबार सत्र में 23% की गिरावट आई। कंपनी इस वित्तीय वर्ष के लिए 1.88 बिलियन से 1.9 बिलियन डॉलर की बीच बिक्री पर नजर गड़ाए हुए है। पूर्वानुमानित परिणाम सालाना आधार पर 65% से 67% के बीच वृद्धि को दर्शाएंगे।

Open Flip
Gruhas Proptech के नेतृत्व में सीड फंडिंग में Zapkey ने जुटाए 2 मिलियन
Thu, Mar 3, 2022 7:30 PM

Gruhas Proptech के नेतृत्व में सीड फंडिंग में Zapkey ने जुटाए 2 मिलियन

Zapkey ने निखिल कामथ और अभिजीत पाई समर्थित Gruhas Proptech के नेतृत्व में सीड फंडिंग में 2 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 2020 में स्थापित, प्रॉपटेक प्लेयर ग्राहकों को लिस्टिंग की तारीख के तीन महीने के भीतर डोमेस्टिक सेल्स की गारंटी देता है। एप पर प्रॉपर्टी डीलिंग के दौरान, मूल्य निर्धारण मालिकाना एल्गोरिदम द्वारा संचालित होता है जो 30 लाख से अधिक संपत्ति पंजीकरण रिकॉर्ड को ट्रैक करता है।

Open Flip
FPI की घरेलू इक्विटी होल्डिंग में 2 प्रतिशत की गिरावट आई
Thu, Mar 3, 2022 7:23 PM

FPI की घरेलू इक्विटी होल्डिंग में 2 प्रतिशत की गिरावट आई

मॉर्निंगस्टार के आंकड़े बताते हैं कि घरेलू इक्विटी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी दिसंबर 2021 को समाप्त तीन महीनों में 654 बिलियन डालर तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछली तिमाही से लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट का प्रतिनिधित्व करता है। निचले स्तर का प्रदर्शन काफी हद तक विदेशी निवेशकों द्वारा महत्वपूर्ण बिकवाली और भारतीय इक्विटी बाजारों में सुधार के कारण था।

Open Flip
Supreme Industries ने Indian Oil Corporation से जुटाए 170 करोड़ रुपये
Thu, Mar 3, 2022 7:15 PM

Supreme Industries ने Indian Oil Corporation से जुटाए 170 करोड़ रुपये

Supreme Industries Ltd ने घोषणा की है कि उसने Indian Oil Corporation से 170 करोड़ रुपये मूल्य के 735186, 10 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ़ इंटेंट(LOI) प्राप्त किया है। कंपनी का कहना है कि इसका एक्सेक्यूशन 12 महीने के भीतर होगा। इस कदम से कंपनी के समग्र एलपीजी सिलेंडरों की मौजूदा स्थापित क्षमता का पूर्ण उपयोग करने में आसानी होगी।

Open Flip
Huawei कंपनी पर लगा 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप
Thu, Mar 3, 2022 7:05 PM

Huawei कंपनी पर लगा 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप

इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को बताया कि उसने मल्टीनेशनल टेलीकॉम ग्रुप Huawei से जुड़े कई परिसरों पर की गई रेड के दौरान 400 करोड़ रुपये की आय की हेराफेरी को पकड़ा है। ग्रुप की शेयरहोल्डिंग पड़ोसी देश की विदेशी इकाई के पास मौजूद है। यह छापे दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरू के ऑफिस में मारे गए हैं। रेड के दौरान मुख्य अधिकारियों के आवासीय परिसरों को कवर किया गया है।

Open Flip
15 मार्च से टैक्स कलेक्शन और रेवेन्यू रिसिप्ट की होगी दैनिक निगरानी
Thu, Mar 3, 2022 7:00 PM

15 मार्च से टैक्स कलेक्शन और रेवेन्यू रिसिप्ट की होगी दैनिक निगरानी

वित्त मंत्रालय 15 मार्च से सरकारी घाटे को नियंत्रित करने लिए, टैक्स कलेक्शन के साथ ही रेवेन्यू रिसिप्ट की दैनिक निगरानी शुरू करेगा। यह कदम LIC के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के स्थगित होने की संभावना के बाद उठाया गया। सरकार चालू वित्त वर्ष में 78,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस फर्म में 5%हिस्सेदारी बेचकर 63,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही थी।

Open Flip
2024 तक अमेरिका में Civica लांच कर सकता है कम लागत वाला इंसुलिन
Thu, Mar 3, 2022 6:58 PM

2024 तक अमेरिका में Civica लांच कर सकता है कम लागत वाला इंसुलिन

दवा निर्माता Civica ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसका लक्ष्य 2024 तक अमेरिका में इंसुलिन के पॉकेट-फ्रेंडली वर्जन लॉन्च करने का है। इससे डाइबिटीज के रोगियों को मदद मिलेगी जो लाइफ सस्टेनिंग दवा के लिए उच्च कीमतों से जूझ रहे हैं। Civica को 2018 में लॉन्च किया गया था और इसका मिशन जेनेरिक दवाएं बनाना और उन्हें जनता तक पहुंचाना है।

Open Flip
एशियाई शेयरों का मूल्यांकन मार्च 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
Thu, Mar 3, 2022 6:10 PM

एशियाई शेयरों का मूल्यांकन मार्च 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

फरवरी के अंत में एशियाई इक्विटी का मूल्यांकन 23 महीने के निचले स्तर तक गिर गया है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के आसपास की भू-राजनीतिक अनिश्चितता और इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीति को सख्त करने की संभावना के कारण, शेयर बाजार काफी भरी हो गया। इसके बावजूद कुछ विश्लेषकों को उम्मीद है की बाजार में सुधार होगा।

Open Flip
शुक्रवार को इन दो कंपनियों पर रहेगी बाजार की नजर
Thu, Mar 3, 2022 6:04 PM

शुक्रवार को इन दो कंपनियों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। ऐसे में शुक्रवार को इन दो कंपनियों पर बाजार की नजर रह सकती है । ✅ इन्फोसिस - इन्फोसिस ने रोलैंड-गैरोस के साथ अपनी साझेदारी को और पांच साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। ✅टाटा एलेक्सी - टाटा एलेक्सी और एडवांस्ड सेमीकंडक्टर समाधानों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ने आज एक अत्याधुनिक डिजाइन केंद्र पर अपने सहयोग की घोषणा की।

Open Flip
फाइनेंशियल स्टार्टअप जुपिटर ने 30 करोड़ रुपये के ESOP लेनदेन दर्ज किए
Thu, Mar 3, 2022 5:55 PM

फाइनेंशियल स्टार्टअप जुपिटर ने 30 करोड़ रुपये के ESOP लेनदेन दर्ज किए

डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस स्टार्टअप जुपिटर ने अपने कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्टॉक विकल्प की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। कंपनी के दो लिक्विडिटी ट्रांजैक्शन करीब 30 करोड़ रुपये तक हो गए हैं।अक्टूबर 2021 तक जुपिटर स्टील्थ मोड में था। वहीं कंपनी ने 2019 में अपनी स्थापना के बाद से कुल 8,00,000 यूजर्स जोड़े हैं और बैंक खाते प्रदान करने के लिए Fed के साथ कोलैबोरेट किया है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon