अनलिस्टेड मार्केट में Fino PayTech के शेयर 4 महीनों में 53% लुढ़के
Fri, Mar 4, 2022 3:40 PM

अनलिस्टेड मार्केट में Fino PayTech के शेयर 4 महीनों में 53% लुढ़के

Fino Payments Bank को शेयर बाजार में लिस्ट हुए करीब 4 महीने हो गए हैं। हालांकि इसकी पैरेंट Fino PayTech अभी बाजार में लिस्ट नहीं हुई है। अनलिस्टेड मार्केट के एक डीलर ने बताया कि फिनो पेटेक का शेयर पिछले चार महीनों में ग्रे मार्केट के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक रहा है और इस दौरान इसमें करीब 53 फीसदी की गिरावट आई है।

Open Flip
झुनझुनवाला के इस स्टॉक में लगातार चौथे दिन लगा अपरसर्किट
Fri, Mar 4, 2022 3:32 PM

झुनझुनवाला के इस स्टॉक में लगातार चौथे दिन लगा अपरसर्किट

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि इस तरह की खबरें है कि राकेश झुनझुनवाला की निवेश वाली DB Realty, Viacom18 की 30,000 करोड़ रुपये के हिस्सेदारी की बिक्री के जरिये विदेशी निवेशकों को आर्कषित करती नजर आ रही है। जानकारों का यह भी कहना है कि हाल में DB Realty के शेयरों में आई तेजी की मुख्य वजह कंपनी की फंड जुटाने की योजना रही है।

Open Flip
जानें किन क्षेत्रों में हुई अधिक संख्या में भर्तियां
Fri, Mar 4, 2022 3:29 PM

जानें किन क्षेत्रों में हुई अधिक संख्या में भर्तियां

Naukri की दी गई रिपोर्ट से पता चला है कि बीमा, रिटेल और आईटी क्षेत्रों में अधिक संख्या में भर्तियां हुई हैं। यहां तक ​​​​कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र ने भी फरवरी में रिवाइवल के संकेत दिए हैं। इस रिपोर्ट के बारे में तब पता चला जब ओमीक्रॉन का डर कम हो गया और आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ। आईटी में (+41%), बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में (+35%), फार्मा में (+34%), हॉस्पिटैलिटी में (+41%) की वृद्धि हुई है।

Open Flip
Sindhu Trade के शेयर में लगा लगातार दूसरे सेशन में अपरसर्किट
Fri, Mar 4, 2022 3:25 PM

Sindhu Trade के शेयर में लगा लगातार दूसरे सेशन में अपरसर्किट

रूस-यूक्रेन वार के चलते आई गिरावट के बीच आज भारतीय बाजारों में 10.30 बजे के आसपास कुल 203 स्टॉक अपरसर्किट पर नजर आ रहे थे। Sindhu Trade Links के शेयर ने आज यानी शुक्रवार के कारोबार में लगातार अपरसर्किट हिट किया है। यह भी बता दें कि यह स्टॉक 2021 का मल्टीबैगर रहा है और यह 2022 के संभावित मल्टीबैगर स्टॉक में एक है क्योंकि 2022 में अब तक यह शेयर 80 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

Open Flip
कूल कैप्स आईपीओ की कुछ प्रमुख बातें
Fri, Mar 4, 2022 3:25 PM

कूल कैप्स आईपीओ की कुछ प्रमुख बातें

✅कूल कैप्स का आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा और 15 मार्च को बंद होगा। ✅कंपनी की योजना मेडन इश्यू के जरिए 11,628 करोड़ रुपये जुटाने की है। ✅आईपीओ से इकठ्ठा फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रीक्वायरमेंट को पूरा करने और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। ✅पूर्व फ्लेक्सिपैक प्राइवेट लिमिटेड, श्री राजीव गोयनका और श्री वंशय गोयनका फर्म के कुछ प्रतिष्ठित प्रमोटर्स में शामिल हैं।

Open Flip
सोनी और होंडा मिलकर बनाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन
Fri, Mar 4, 2022 3:16 PM

सोनी और होंडा मिलकर बनाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Honda Motor और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की दिग्गज Sony Group ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने और बेचने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियों द्वारा विकसित किए जाने वाले पहले इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल का निर्माण होंडा करेगी। वहीं, सोनी पहले मॉडल के लिए मोबिलिटी सर्विस प्लेटफॉर्म विकसित करेगी।

Open Flip
संजीव कपूर नियुक्त हुए Jet Airways के नए सीईओ
Fri, Mar 4, 2022 3:14 PM

संजीव कपूर नियुक्त हुए Jet Airways के नए सीईओ

जेट एयरवेज ने सीईओ के तौर पर संजीव कपूर को चुना है। संजीव कपूर 4 अप्रैल से जेट एयरवेज के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) का पदभार संभालेंगे। बता दें कि अभी मौजूदा समय में संजीव कपूर Oberoi Hotels & Resorts के प्रेसिडेंट हैं। Oberoi Group ज्वाइन करने से पहले संजीव कपूर Vistara के चीफ स्ट्रैटेजी और कमर्शियल ऑफिसर रहे हैं। संजीव कपूर, विस्तारा में 2016-2019 तक जुड़े रहे।

Open Flip
कमजोर प्रोडक्शन के कारण जर्मनी के एक्सपोर्ट रेट में आई गिरावट
Fri, Mar 4, 2022 3:11 PM

कमजोर प्रोडक्शन के कारण जर्मनी के एक्सपोर्ट रेट में आई गिरावट

जनवरी में जर्मनी के एक्सपोर्ट रेट में कमजोर प्रोडक्शन के कारण अप्रत्याशित गिरावट आई। आंकड़ों के अनुसार अन्य यूरोपीय संघ के देशों में शिपमेंट में भी गिरावट आई है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने आगामी महीनों के लिए आउटलुक को भी धुंधला कर दिया है। अगर जल्द से जल्द इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो, आगे आने वाला समय और भी कठिन हो सकता है।

Open Flip
भारतीय बाजार में आई भारी गिरावट, ये सेक्टर हो सकते हैं फायदेमंद
Fri, Mar 4, 2022 3:04 PM

भारतीय बाजार में आई भारी गिरावट, ये सेक्टर हो सकते हैं फायदेमंद

पिछले डेढ़ महीने में भारतीय बाजार के ज्यादातर सेक्टरों में डबल डिजिट गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में निवेशकों को तमाम क्वालिटी शेयरों में अच्छे भाव पर खरीदारी करने का मौका मिल रहा है। बाजार में आई सुस्ती का कारण रूस-यूक्रेन क्राइसिस भी है। 17 जनवरी से 24 फरवरी के बीच हल्की रिकवरी के पहले बीएसई सेंसेक्स 11 फीसदी तक टूट गया था जबकि इसी अवधि में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 15 फीसदी का गोता लगाया।

Open Flip
यूक्रेन संकट के अलावा इन वजहों से टूट रहा है शेयर बाजार
Fri, Mar 4, 2022 3:01 PM

यूक्रेन संकट के अलावा इन वजहों से टूट रहा है शेयर बाजार

यूक्रेन में रूसी हमले के कारण शेयर मार्केट में काफी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा कुछ और कारक हैं जिसका प्रभाव शेयर मार्केट में दिख रहा है। जैसे कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि अभी यूक्रेन के लिए “सबसे बुरा वक्त” आना बाकी है। वहीं, भारत का बढ़ता ट्रेड डेफिसिट भी मार्केट के गिरने का कारण है।

Open Flip
कोटक महिंद्रा बैंक और IOC ने साथ मिलकर लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
Fri, Mar 4, 2022 2:55 PM

कोटक महिंद्रा बैंक और IOC ने साथ मिलकर लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने इंडियन ऑयल कोटक को-ब्रांडेड फ्यूल क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसमें ग्राहकों को पेट्रोल- डीजल के दामों में कुछ कैशबैक या मुफ्त में कुछ लीटर पेट्रोल-डीजल मिल सकता है। IOC के मुताबिक इससे दोनों ब्रांड को मजबूती और ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी।

Open Flip
Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के हमले से गिरा शेयर मार्केट
Fri, Mar 4, 2022 2:47 PM

Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के हमले से गिरा शेयर मार्केट

रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े न्यू​क्लियर प्लांट Zaporizhzhia पर हमला किया है। तीन दशक पहले हुए चर्नोबिल दुर्घटना के मुकाबले इससे 10 गुना तबाही आने की आशंका है। इस हमले के कारण शेयर मार्केट में खासा असर देखने को मिला है। वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 850 अंक से अधिक टूट गया।

Open Flip
Cyberpunk 2077 ने रूस और बेलारूस में रद्द की अपने उत्पादों की बिक्री
Fri, Mar 4, 2022 2:42 PM

Cyberpunk 2077 ने रूस और बेलारूस में रद्द की अपने उत्पादों की बिक्री

Witcher franchis और Cyberpunk 2077 के डेवलपर्स CD Projekt RED ने रूस और बेलारूस में अपने उत्पादों की बिक्री को रद्द करने की पुष्टि की है। वे अपने उत्पादों की डिजिटल बिक्री और फिजिकल डिलीवरी को रोकने के साथ-साथ अपने स्टोरफ्रंट GOG पर डिजिटल उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूशन को रोकने के लिए भागीदारों के साथ सहयोग कर रहे हैं। गेमिंग उद्योग रूस के साथ संबंध तोड़ने के लिए काम कर रहा है

Open Flip
कैसा रहेगा अगले हफ्ते बाजार का रुख जानिये क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Fri, Mar 4, 2022 2:41 PM

कैसा रहेगा अगले हफ्ते बाजार का रुख जानिये क्या कहते हैं विशेषज्ञ

बाजार विशेषज्ञ विनय रजानी ने आज के निफ्टी के अंडरपरफारमेंस को देखते हुए कहा कि अगले हफ्ते भी बाजार में नेगिटिव ट्रेंड बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग और it बास्केट भी कमजोर नजर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने निफ्टी पर राय दी है कि निवेशक को सेल ऑन राइज की रणनीति बनाते हुए ट्रेड करना चाहिए। बता दें, अभी तक बैंक निफ्टी में 34100 का इंट्राडे लो स्तर दिखा।

Open Flip
“रहस्यमय योगी” जांच के सिलसिले में किसी ने मुझसे संपर्क नहीं कियाः चावला
Fri, Mar 4, 2022 2:28 PM

“रहस्यमय योगी” जांच के सिलसिले में किसी ने मुझसे संपर्क नहीं कियाः चावला

अशोक चावला ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के पूर्व चेयरमैन अशोक चावला ने कंसल्टिंग फर्म ईवाई द्वारा किए गए फॉरेंसिक ऑडिट के आधार पर 2018 में सेबी को भेजे एक लेटर में बता दिया था कि एनएसई स्कैम का “रहस्यमय योगी” आनंद सुब्रमण्यन है। इसके बावजूद मामले में जारी जांच में किसी भी एजेंसी ने उनसे संपर्क नहीं किया।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon