एक्सपर्ट्स इस मल्टीबैगर स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हैं
Fri, Mar 4, 2022 10:07 AM

एक्सपर्ट्स इस मल्टीबैगर स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हैं

2021 के मल्टीबैगर शेयरों में शामिल बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में 8.50% की बढ़त आई है। द्वितीयक बाजार की नेगेटिव धारणा के बीच यह बढ़त चार्ट पैटर्न पर अपट्रेंड का संकेत देती है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने 200-210 रुपये पर स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने 198 रुपये के स्ट्रिक्ट स्टॉप लॉस के साथ शॉर्ट टर्म में 240 रुपये का लक्ष्य रखा है।

Open Flip
टेस्ला को लिथियम-आयन बैटरी आपूर्ति के लिए पैनासोनिक नई यूनिट शुरू करेगा
Fri, Mar 4, 2022 10:05 AM

टेस्ला को लिथियम-आयन बैटरी आपूर्ति के लिए पैनासोनिक नई यूनिट शुरू करेगा

Panasonic टेक्सास के पास ओक्लाहोमा या कंसास में एक मेगा-फैक्ट्री स्थापित करने के लिए US में भूमि अधिग्रहण करने पर विचार कर रहा है। यह यूनिट टेस्ला इंक के लिए एक नए प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के निर्माण में सहायता करेगी। पैनासोनिक मार्च 2024 के अंत से पहले टेस्ला के लिए नए तरह की लिथियम-आयन बैटरी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने पर विचार कर रहा है।

Open Flip
हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया मोबिलिटी सॉल्यूशन्स ब्रांड Vida
Fri, Mar 4, 2022 9:54 AM

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया मोबिलिटी सॉल्यूशन्स ब्रांड Vida

1 जुलाई को अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लॉन्च करने से पहले दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता अपने उभरते मोबिलिटी सॉल्यूशन्स के लिए Vida नाम के ब्रांड को लॉन्च किया है। इसने 100 मिलियन डॉलर के ग्लोबल सस्टेनेबल फंड को मंजूरी दी है। कंपनी ने बताया है कि ईवी की लॉन्चिंग बृजमोहन लाल की जयंती पर की जाएगी।

Open Flip
शेयर बाजार में FPI की हिस्सेदारी 2% घटकर 654 बिलियन डॉलर पहुंची
Fri, Mar 4, 2022 9:50 AM

शेयर बाजार में FPI की हिस्सेदारी 2% घटकर 654 बिलियन डॉलर पहुंची

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी अक्टूबर-दिसंबर 2021 की तिमाही में दो फीसदी घटकर 654 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई, जो इससे पिछली तिमाही में 667 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। वहीं दिसंबर 2020 के अंत में भारतीय शेयर बाजार में FPI निवेश का मूल्य 518 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इस गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार कैपिटेलाइजेशन में FPI का योगदान घटकर 18.3 फीसदी रह गया।

Open Flip
पूंजी जुटाने के लिए अपनी 10% हिस्सेदारी बेचेगा यह बैंक
Fri, Mar 4, 2022 9:36 AM

पूंजी जुटाने के लिए अपनी 10% हिस्सेदारी बेचेगा यह बैंक

यस बैंक अपनी 10% हिस्सेदारी बेचने वाला है। जिसके लिए प्राइवेट इक्विटी ग्रुप कार्लाइल पीयर एडवेंट इंटरनेशनल ने यस बैंक में 3,750-4,500 करोड़ रुपए (500-600 मिलियन डॉलर) के निवेश की योजना बनाई है। बैंक के बोर्ड ने 21 जनवरी 2021 को क्वालिफाइड इन्स्टिटूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) और फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Open Flip
सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 16,200 के पास (निफ्टी मेटल 0.58% ऊपर)
Fri, Mar 4, 2022 9:29 AM

सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 16,200 के पास (निफ्टी मेटल 0.58% ऊपर)

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय बाजार ने नकारात्मक शुरुआत की है। सुबह 09:16 बजे सेंसेक्स 717.39 अंक (1.30%) टूटकर 54385.29 और निफ्टी 209.40 अंक (1.27%) की गिरावट दर्ज करते हुए 16288.60 पर खुला। लगभग 637 शेयरों में बढ़त, 1,151 शेयरों में गिरावट और 79 शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। निफ्टी पर एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक में सबसे अधिक गिरावट आई है।

Open Flip
एक साल में 13,500% का रिटर्न देने वाले शेयर से क्यों दूर रहना चाहिए
Fri, Mar 4, 2022 8:45 AM

एक साल में 13,500% का रिटर्न देने वाले शेयर से क्यों दूर रहना चाहिए

SEL Manufacturing Company के शेयरों ने अपने निवेशकों को 13,516% का रिटर्न दिया है। अगर अपने 1 साल पहले कंपनी में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू 1.3 करोड़ रुपये हो जाते। प्रमोटर्स के पास कंपनी में 75.27% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 24.73% हिस्सेदारी है। जानकारों ने बताया है कि जिन कंपनियों में पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी कम होती है उनमें सोच समझकर निवेश करना चाहिए।

Open Flip
कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए देश में पेट्रोल-डीजल का भाव
Fri, Mar 4, 2022 8:44 AM

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए देश में पेट्रोल-डीजल का भाव

4 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 111.5 डॉलर/बैरल हो गई है। 3 मार्च को ब्रेन्ट क्रूड की कीमतें 117 डॉलर/डॉलर पर थी। इस बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 121वें दिन कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार 4 नवंबर 2021 को बदलाव हुआ था। जानकार बताते हैं कि राज्यों में चुनाव के बाद कीमतों में 9 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है।

Open Flip
SGX Nifty ने भारतीय बाजारों में नकारात्मक शुरुआत की आशंका जताई
Fri, Mar 4, 2022 8:28 AM

SGX Nifty ने भारतीय बाजारों में नकारात्मक शुरुआत की आशंका जताई

सुबह 07:54 बजे SGX Nifty 135.75 अंकों की गिरावट दर्ज करते हुए 16,272.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसने भारत के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 के शुरुआती बैरोमीटर ने घरेलूँ सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत की उम्मीद जताई है। जिओ-पॉलिटिकल टेंशन्स के बीच एशियाई बाजार शुक्रवार को लाल निशान में खुले। सुबह के सौदों में जापानी 'निक्केई' 550 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Open Flip
🔎बाजार को प्रभावित करने वाले 5 कारण❗
Fri, Mar 4, 2022 8:10 AM

🔎बाजार को प्रभावित करने वाले 5 कारण❗

👉सुबह 07:10 बजे SGX निफ्टी लगभग 2% गिरकर 16,205.50 अंक पर था। 👉338.5 प्रीफ्रेनशियल इक्विटी शेयर जारी करके वोडाफोन 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगा। 👉Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र पर गोलीबारी होने के बाद एसएंडपी 500 और नैसडैक 100 में 1% से अधिक की गिरावट आई। 👉सोसाइटी जेनरल ने 391.74 रुपये/शेयर के भाव से वेदांता के 2.24 करोड़ शेयर बेचे। 👉गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 75.91 पर बंद हुआ।

Open Flip
Bacardi India ने किया भारतीय निर्मित विदेशी शराब की दुनिया में प्रवेश
Thu, Mar 3, 2022 11:30 PM

Bacardi India ने किया भारतीय निर्मित विदेशी शराब की दुनिया में प्रवेश

खास भारतीय मार्केट के लिए बनाए गए 'Good Man' के लांच के जरिए, स्पिरिट्स कंपनी Bacardi India ने ब्रांडी और भारतीय निर्मित विदेशी शराब की श्रेणी में प्रवेश किया है। कंपनी को उम्मीद है 2030 तक कारोबार पांच गुना तक बढ़ जाएगा। भारत विश्व स्तर पर ब्रांडी के लिए शीर्ष बाजारों में से एक है, जो दुनिया की खपत का 39% है।

Open Flip
Axis Bank ने किया Samridh हेल्थकेयर में 150 मिलियन डॉलर का निवेश
Thu, Mar 3, 2022 11:15 PM

Axis Bank ने किया Samridh हेल्थकेयर में 150 मिलियन डॉलर का निवेश

Axis Bank ने Samridh हेल्थकेयर ब्लेंडेड फाइनेंस फैसिलिटी के लिए IPE Global Ltd के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग(MoU) पर हस्ताक्षर कर के भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का वादा किया है। स्वास्थ्य इंडस्ट्रीज का समर्थन करने के लिए Samridh के माध्यम से इस साझेदारी के तहत Axis Bank द्वारा 150 मिलियन डॉलर तक का किफायती वित्त प्रदान किया जाएगा।

Open Flip
Huawei पर भारत सरकर ने लगाया टैक्स चोरी का आरोप
Thu, Mar 3, 2022 11:00 PM

Huawei पर भारत सरकर ने लगाया टैक्स चोरी का आरोप

चीन की Huawei पर भारतीय टैक्स जांच में देखा गया कि दूरसंचार उपकरण निर्माता ने देश में अपनी टैक्सेबल इनकम को कम करने के लिए बही खाते में हेरफेर किया है। भारत के वित्त मंत्रालय ने कहा कि एक दूरसंचार समूह प्रमुख(बिना नाम लिए) पिछले महीने तीन भारतीय शहरों में अपने कार्यालयों पर आयकर छापे के दौरान टैक्स क्लेम पर 'पर्याप्त और उचित जस्टिफिकेशन प्रदान करने में विफल' रहा।

Open Flip
Societe Generale ने Vedanta के 880 करोड़ रुपये के शेयर बेचें
Thu, Mar 3, 2022 10:45 PM

Societe Generale ने Vedanta के 880 करोड़ रुपये के शेयर बेचें

Societe Generale ने गुरुवार को खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Vedanta के 2,24,50,200 शेयर 391.74 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचें हैं। एनएसई ने बल्क डील डेटा प्रकाशित किया है जहां बताया गया था कि लेनदेन का मूल्य लगभग 880 करोड़ रुपये है। हालांकि खरीदार को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया था। कंपनी ने बुधवार को 13 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Open Flip
इंटरनेशनल रियल्टी ने की 2,100 करोड़ रुपये की लक्जरी संपत्तियों की बिक्री
Thu, Mar 3, 2022 10:30 PM

इंटरनेशनल रियल्टी ने की 2,100 करोड़ रुपये की लक्जरी संपत्तियों की बिक्री

पिछले साल इंडिया सोथबी की इंटरनेशनल रियल्टी ने 28 करोड़ डॉलर (करीब 2,100 करोड़ रुपये) की लग्जरी संपत्तियों की बिक्री की है। आवासीय संपत्तियों की अधिक मांग के कारण, 2020 की तुलना में यह 47 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि पिछले साल लग्जरी रियल एस्टेट निवेशकों का पसंदीदा रहा।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon