ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 1.47% की गिरावट दर्ज की गई
Sat, Feb 19, 2022 11:47 AM

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में 1.47% की गिरावट दर्ज की गई

पिछले 24 घंटों के दौरान ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.47% गिरकर 1.83 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इस दौरान तरेसिंग वॉल्यूम 16.75% की गिरावट के साथ 72.95 बिलियन डॉलर पर आ गया। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम के 12.29% हिस्से के साथ डीसेंट्रलाईस्ड फाइनेंस (DeFi) 8.97 बिलियन था। स्टेबल कॉइन्स DeFi के 80.75% हिस्से का 58.91 बिलियन डॉलर था।

Open Flip
विश्व का पसंदीदा स्टार्ट्प डेस्टिनेशन भारत
Sat, Feb 19, 2022 11:41 AM

विश्व का पसंदीदा स्टार्ट्प डेस्टिनेशन भारत

इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्टार्टअप का मजबूत इकोसिस्‍टम यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा कि भारत 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के अपने लक्ष्य को हासिल करे। साथ ही, उन्होंने कहा सरकार की ओर से दिये गए व्यापार और नियामक वातावरण से भी भारत विश्व का पसंदीदा स्टार्टअप डेस्टिनेशन के रुप में उभर रहा है।

Open Flip
आरबीआई की मंजूरी के बाद प्रलय मण्डल बने सीएसबी बैंक के डिप्टी एमडी
Sat, Feb 19, 2022 11:24 AM

आरबीआई की मंजूरी के बाद प्रलय मण्डल बने सीएसबी बैंक के डिप्टी एमडी

सीएसबी बैंक ने बताया है कि आरबीआई की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने प्रलय मण्डल को अपना डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। मण्डल अगले तीन वर्षों के लिए बैंक के डिप्टी एमडी बने रहेंगे। 23 सितंबर 2020 से प्रलय मण्डल रिटेल, एसएमई, ऑपरेशन और आईटी के अध्यक्ष के रूप में बैंक के साथ जुड़े हुए है। केरल स्थित ऋणदाता ने तीसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 180% वृद्धि की सूचना दी है।

Open Flip
रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित की गई
Sat, Feb 19, 2022 11:19 AM

रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित की गई

RBI की तरफ से नियुक्त समाधान पेशेवर ने कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रूचि पत्र (EoIs) मंगाई है। बता दें, RBI ने पिछले साल 29 नवंबर को भुगतान में चूक और कंपनी संचालन स्तर पर गंभीर मुद्दों के मद्देनजर रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RIL) के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। साथ ही, EOI प्राप्त करने की आखिरी तारिख 11 मार्च और समाधान योजना प्रस्तुत करने की 20 अप्रैल, 2022 है।

Open Flip
NCLAT ने की GoAir की याचिका खारिज
Sat, Feb 19, 2022 10:59 AM

NCLAT ने की GoAir की याचिका खारिज

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण NCLAT ने विमानन सेवा प्रदाता GoAir की तरफ से दायर अपील को खारिज कर दिया है। इसमें Sovika Aviation Services के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया वापस लेने के आदेश को चुनौती दी गई थी। बता दें, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण(NCLT) की मुंबई पीठ ने 23 सितंबर, 2021 को समाधान पेशेवर द्वारा Sovika Aviation के खिलाफ कर्ज समाधान प्रक्रिया दायर आवेदन को मंजूरी दे दी थी।

Open Flip
16% की गिरावट के साथ "डेथ क्रॉस" में पहुंचा नैस्डैक
Sat, Feb 19, 2022 10:46 AM

16% की गिरावट के साथ "डेथ क्रॉस" में पहुंचा नैस्डैक

नैस्डेक क्म्पोजित इंडेक्स ने एक और भयावह गिरावट देखने को मिली, जिसे एक्सपर्ट्स "डेथ क्रॉस" बुलाते है। 2020 में महामारी के आने के बाद से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और अब इसने और एक मुश्किल दौर में प्रवेश किया है। निवेशक मानते है कि नैस्डेक का डेथ क्रॉस में प्रवेश करना अच्छा संकेत नहीं है।

Open Flip
पिछले 3 साल में Godrej Properties ने किया 70 से 90 करोड़ डॉलर का निवेश
Sat, Feb 19, 2022 10:43 AM

पिछले 3 साल में Godrej Properties ने किया 70 से 90 करोड़ डॉलर का निवेश

Godrej Properties ltd के अनुसार उन्होंने पिछले 3 साल में 70 से 90 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। साथ ही, वे रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी को लेकर कंपनी आशावादी है। और आवास परियोजनाओं के विकास के लिए नए शहरों में प्रवेश करने की भी संभावना भी वे तलाश रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में उन्होंने 6,725 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग हासिल की।

Open Flip
विशेषज्ञ इस पेनी स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हैं
Sat, Feb 19, 2022 10:21 AM

विशेषज्ञ इस पेनी स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हैं

भारतीय बाजारों के दबाव में रहने के बीच रिटेल इन्वेस्टर्स इस वक्त छोटे निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने वाले इन्वेस्टमेंट्स की तलाश कर रहे हैं। इस वक्त में एक्सपर्ट्स निवेशकों को विकास इकोटेक के शेयरों में निवेश करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों की राय में यह एक ऐसा पेनी स्टॉक है जो 2022 में एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर सामने आ सकता हैं।

Open Flip
विदेशी मुद्रा भंडार 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर पर पहुंचा
Sat, Feb 19, 2022 10:10 AM

विदेशी मुद्रा भंडार 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

RBI की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई है। आखिरी हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार आखिरी हफ्ते में ये 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर रह गया। RBI के अनुसार यह गिरावट फॉरेन करेंसी एसेट FCA में आई कमी की वजह से हुई जो कुल मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा है। RBI ने बताया रिपोर्टिंग वीक में भारत की FCA 2.764 अरब डॉलर घटकर 565.565 अरब डॉलर हुई।

Open Flip
बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर
Sat, Feb 19, 2022 9:55 AM

बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देश में आज के पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। विश्व बाजार में 7 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे क्रूड ऑयल के बीच पिछले लगभग 3 महीने से देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। बता दें, दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

Open Flip
सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट
Sat, Feb 19, 2022 9:53 AM

सोने की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट

शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,900 डॉलर/औंस के स्तर से नीचे पहुंच गई। जून 2021 में 1,902.22 डॉलर/औंस के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार दोपहर 01:59 ET (1859 GMT) पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1% की गिरावट के साथ 1,896.04 डॉलर/प्रति औंस पर पहुंच गई। इस हफ्ते सोने की कीमतों में 1.9% की तेजी दर्ज की गई है। रूस-यूक्रेन की सकारात्मक स्थिति से यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.1% गिरकर 1,899.80 डॉलर हो गई।

Open Flip
आज यह कंपनी घोषित करेगी अपनी तीसरी तिमाही के परिणाम
Sat, Feb 19, 2022 9:33 AM

आज यह कंपनी घोषित करेगी अपनी तीसरी तिमाही के परिणाम

आज 19 फरवरी 2022 को ऐश्वर्या टेक्नोलॉजीज एंड टेलीकॉम लिमिटेड वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए अपने परिणामों की घोषणा करेगी। कंपनी फाइबर ऑप्टिक टेस्ट इक्विप्मेंट और केबल फॉल्ट लोकेटर के डिजाइन और निर्माण का काम करती है। कंपनी टेलिकॉम और डिफेंस ऑर्गनाईजेशन को भी अपनी सेवाएं प्रदान करती है। आने वाले हफ्ते में बाजार इस पर क्या प्रतिक्रिया देगा?

Open Flip
5 सालों में होगा 100 अरब डॉलर का व्यापार : FTA
Sat, Feb 19, 2022 9:23 AM

5 सालों में होगा 100 अरब डॉलर का व्यापार : FTA

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पीएम मोदी और अबू धाबी क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद के बीच एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे अगले पांच वर्षों में लगभग दो-तरफा व्यापार 100 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। इस करार में समुद्री सहयोग में वृद्धि और आतंकवाद से लड़ने के लिए संयुक्त कदम और व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उपाय शामिल है।

Open Flip
सरकार मार्च के अंत तक ला सकती है 5G इंफ्रा से जुड़ी ड्राफ्ट पॉलिसी
Fri, Feb 18, 2022 11:30 PM

सरकार मार्च के अंत तक ला सकती है 5G इंफ्रा से जुड़ी ड्राफ्ट पॉलिसी

अगले महीने यानी की मार्च तक सरकार 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ड्राफ्ट पॉलिसी का एलान कर सकती है। इससे 5G स्पेक्ट्रम नीलामी को सफल बनाने में मदद मिलेगी। इंडस्ट्री की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार इसपर सभी राज्यों से राय भी लेगी। बता दें, देश में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार जुटी हुई है साथ ही, इसके लिए सेल्स की नीलामी के लिए क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज कर रही है।

Open Flip
वित्त वर्ष 2022-23 में राज्यों का राजकोषीय घाटा 3.6% रहने की आशंका
Fri, Feb 18, 2022 10:30 PM

वित्त वर्ष 2022-23 में राज्यों का राजकोषीय घाटा 3.6% रहने की आशंका

वित्त वर्ष 2022-23 में रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने राजस्व वृद्धि के दम पर राज्यों का कुल राजकोषीय घाटा उनके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 3.6% पर रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में सकल बाजार उधारी सात लाख करोड़ रुपये और शुद्ध बाजार उधारी 4.63 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान रेटिंग एजेंसी ने जताया है।

Open Flip

Join our Smart Investment Community

More than 1 Million users are using FlipItMoney to stay updated about the business and finance world! Join FlipItMoney now and take smart investment decisions!
Icon